सारण पुलिस ने आर्केस्ट्रा के शोषण से 12 नाबालिगों को कराया मुक्त, 3 आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तार

छपरा
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

छपरा। सारण जिले में आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देशन में बनियापुर, जलालपुर और कोपा थानों की संयुक्त टीम ने  छापामारी कर 12 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया और 3 आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया।

इस ऑपरेशन में चाइल्ड लाइन छपरा और मिशन मुक्ति NGO के सदस्य भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि यह छापामारी राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पत्र के आलोक में की गई। मुक्त कराई गई लड़कियों में पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के विभिन्न जिलों से संबंधित नाबालिग लड़कियां शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रितेश कुमार साह (सिवान), आनंद कुमार (कुशीनगर) और दीपक कुशवाहा (सारण) शामिल हैं। इन पर पोक्सो अधिनियम, बंधुआ मजदूर प्रथा और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

सारण पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम और पता:

1. रितेश कुमार साह, पिता- राजबली साह, साकिन-बंगरा, थाना-बसंतपुर, जिला-सिवान।

2. आनंद कुमार, पिता- जयनाथ सिंह, साकिन-गणेशपुर, थाना-हट्टा, जिला-कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।

3. दीपक कुशवाहा, पिता- रमेश कुशवाहा, ग्राम बसडीला, थाना-कोपा, जिला-सारण।

छापामारी दल में शामिल सदस्य:

बनियापुर थाना: पु.अ.नि. आशुतोष कुमार झा, पु.अ.नि. सुधा कुमारी, पु.अ.नि. निरंजन कुमार, और अन्य कर्मी।

जलालपुर थाना: पु.अ.नि. राहुल कुमार, स.अ.नि. अवधेश कुमार, और अन्य कर्मी।

कोपा थाना: पु.अ.नि. पिन्टू कुमार, पु.अ.नि. दिनेश कुमार, और अन्य कर्मी।

मिशन मुक्ति और चाइल्ड लाईन छपरा के सदस्य।

सारण पुलिस इस अभियान के तहत बाल अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम कर रही है और किसी भी प्रकार के शोषण या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।