छपरा में एक्सपर्ट कराएंगे मेडिकल व इंजीनियरिंग की निःशुल्क तैयारी, इंट्रेंस टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन
छपरा। जिले में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा 2023 में बेहतर अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले छात्र यदि इंजीनियरिंग या मेडिकल की तैयारी करना चाहते हैं मगर आर्थिक व अन्य कारणों से पटना या फिर अन्य राज्यों में तैयारी के लिए जाने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अब यह सुविधा जिले में ही और वो भी पूरी तरह से फ्री में मिलेगी। इसके लिए सारण जिला सहित सूबे के विभिन्न जिलों में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। सारण प्रमंडल अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित विश्वेश्वर सेमिनरी प्लस टू स्कूल में फ्री गैरआवासीय कोचिंग का संचालन होगा। इसके लिए इच्छुक छात्रों को आगामी 3 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एडमिशन के इच्छुक छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट देना होगा। इसके लिए कोचिंग. बिहार बोर्ड ऑनलाइन कॉम पर विजिट कर आवेदन करना होगा।
बोर्ड की ओर से इंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा
10 सितंबर को बोर्ड की ओर से एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा। आवेदन करने वाले छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट के लिए 100 रुपए का शुल्क भी देना होगा। बताते चलें की अभी सारण सहित प्रमंडल मुख्यालय स्थित कुल 9 जिले मुजफ्फरपुर, पटना, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर गया में गैर आवासीय कोचिंग शुरू होना है। इसमें प्रवेश परीक्षा के साक्षात्कार के आधार पर छात्रों का चयन किया जाएगा। एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 3 सितंबर के बाद जारी किया जाएगा।
निःशुल्क प्रैक्टिस टेस्ट की भी मिलेगी सुविधा
इस योजना के तहत चयनित छात्र- छात्राओं को एक्सपर्ट शिक्षकों द्वारा इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी कराई जाएगी। शिक्षकों का चयन में में उनके अनुभव व वैसे एक्सपर्ट शिक्षकों को मौका दिया जाएगा। जिन्हें देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने का अनुभव होगा। सारण जिले के विश्वेश्वर सेमिनरी स्कूल में बीएसईबी द्वारा संचालित फ्री मेडिकल/ इंजीनियरिंग कोचिंग पूरी तरह से गैर आवासीय होगा। उधर दूसरे जिले में निशुल्क कोचिंग के लिए चयन होने पर चयनित छात्रों को गृह जिला स्थित स्कूल कॉलेज से टीसी की व्यवस्था समिति द्वारा किया जाएगा। टीसी मिलने के बाद इन छात्रों का एडमिशन चयनित जिले में कराया जाएगा। उधर नामांकित छात्रों की दक्षता को और शार्प करने के लिए निशुल्क प्रैक्टिस टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा।
कैसे करें आवेदन
इस योजना में छात्रों का चयन एंट्रेंस टेस्ट व इंटरव्यू के आधार पर होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों जिन्हें विज्ञान और गणित में कम से कम 70-70 अंक लाना जरूरी है। दोनों सब्जेक्ट में अभ्यर्थियों को दोनों में मिलाकर 200 अंकों मैं 150 अंक लाना जरूरी होगा। उपरोक्त अंक लाने वाले छात्र ही अपनी च्वाइस के अनुसार जेईई या नीट का चयन कर सकते हैं। इससे कम अंक के लिए पेमेंट बटन पर होने पर चयन नहीं होगा। उधर फ्री कोचिंग के लिए अभ्यर्थी चाहे तो 9 जिले के लिए एक से अधिक सेंटर का विकल्प भी भर सकते हैं।
• बाद में रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन शुल्क जमा करने क्लिक कर भुगतान करना होगा।
• अर्हता रखने वाले छात्रों को अधिकृत वेबसाइट कोचिंग. बिहार बोर्ड ऑनल इन कॉम पर जाना होगा।
• इसके बाद रजिस्ट्रेशन करने के लिए अप्लाई पर क्लिक करना होगा।
• दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद चेक बॉक्स पर क्लिक कर आगे बढ़ना होगा
• रजिस्ट्रेशन के लिए बीएसइबी यूनिक आईडी अथवा रौल कोड एवं रौल नंबर दर्ज कर रजिस्टर पर क्लिक करना होगा।
• एडमिशन फार्म पर सारी सूचना भरना होगा।
• वापस प्रीव्यू पर क्लिक कर भरी गई सूचना की जांच करें।
• जांच में गड़बड़ी मिलने पर एडिट बटन पर क्लिक कर उसमें सुधार कर लें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया
- October 30, 2026छपरासारण समेत 10 जिलों के डीटीओ से जवाब तलब, परिवहन मंत्री ने डीटीओ को थमाया शो-कॉज
- October 30, 2026छपराछपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 20 से 25 कंपनियां देंगी नौकरी का मौका
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद



