
छपरा। सारण में एक युवक का शव खेत से बरामद किया गया है। घटना सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के महमदा गांव की बतायी जा रही है। मृतक की पहचान सतीश सिंह के 26 वर्षीय पुत्र दिवाकर कुमार के रूप में की गयी है। परिजनों के अनुसार वह बीती रात्रि घर से बाहर गया था। फोन कर उसने बताया था कि वह बाहर से खाना खाकर आयेगा, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि दिवाकर का शव खेत में पड़ा हुआ है। मृतक के शरीर पर जख्म के कोई निशान नहीं थे।
परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। इस मामले में गड़खा थाना पुलिस का कहना है कि मौत संदेहास्पद है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा।
फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्ट कराये जाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



