
छपरा के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा के तत्वावधान में 24 फरवरी 2026 को विशेष नियोजन कैम्प आयोजित किया जाएगा। इस कैम्प में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी द्वारा 200 पदों पर योग्य पुरुष अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
200 पदों पर होगी बहाली
नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाजार समिति, साढ़ा, प्रेम नगर (काजरिया टाइल्स के सामने) स्थित नियोजनालय परिसर में यह विशेष कैम्प आयोजित होगा।
कैम्प में Vision India Services Pvt. Ltd. द्वारा Community Service Officer (CSO) के 200 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
इस नियोजन कैम्प में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं, स्नातक अथवा आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
वेतन व अन्य सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह ₹19,000 वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही पीएफ और ईएसआईसी की सुविधा भी दी जाएगी।
कार्यस्थल बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में होगा।
युवाओं से भागीदारी की अपील
रोजगार के इच्छुक पुरुष अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य दस्तावेजों के साथ नियोजन कैम्प में उपस्थित हों।
नियोजनालय प्रशासन ने इसे युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
पटनाApril 12, 2026बिहार के गांवों में बिना LPG सिलेंडर के चूल्हा जलेगा, गोबर से मिलेगी गैस!
पटनाApril 11, 2026UP में भी बेतिया राज संपत्तियों पर सख्त नियंत्रण, नई नियमावली से विवाद निपटान होगा आसान
पटनाApril 11, 2026बिहार के 38 जिलों में 26,031 जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण, ग्रामीण सड़कों पर बढ़ी सुरक्षा
छपराApril 10, 2026सारण की बेटी धन्नु कुमारी बनीं ऑफिस सुपरिटेंडेंट, SSC CGL में लहराया परचम







