
पटना। बिहार सरकार दिव्यांगजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल तक पहुँचाने के लिए एक ऐतिहासिक पहल करने जा रही है। समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा State Wide Para Sports Championship 2025 की रूपरेखा तय कर दी गई है। इस प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर माह में राज्य के विभिन्न जिलों में किया जाएगा।
इस चैंपियनशिप का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देना, उन्हें प्रोत्साहित करना और बड़े टूर्नामेंटों के लिए तैयार करना है।
खेल विधाएँ
प्रतियोगिता में दिव्यांगजन खिलाड़ियों को विभिन्न खेल विधाओं में अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा:
- पैरा स्विमिंग (Para Swimming): 25m Backstrokes, 50m Freestyle (पुरुष एवं महिला)
- पैरा बैडमिंटन (Para Badminton): Singles (पुरुष एवं महिला)
- पैरा एथलेटिक्स (Para Athletics – Track & Field): 100m, 800m, Shot Put, Discus Throw, Javelin Throw, Long Jump, High Jump, Club Throw
आयोजन स्थल
राज्य के 14 जिलों के प्रमुख खेल परिसरों और स्टेडियमों में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी:
| जिला | स्थल |
|---|---|
| नालंदा | राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
| गया | विष्णुपद परिसर |
| मुजफ्फरपुर | जब्बलशाह लेन स्टेडियम |
| सारण (छपरा) | राजेन्द्र स्टेडियम |
| दरभंगा | संस्कृत विश्वविद्यालय |
| सहरसा | खेल भवन परिसर |
| पूर्णिया | इंदिरा गांधी स्टेडियम |
| भागलपुर | सैंडिस कम्पाउंड |
| मुंगेर | पोलो ग्राउंड |
| बेगूसराय | IOCL स्टेडियम |
| रोहतास | फजलगंज स्टेडियम |
| पूर्वी चंपारण | स्पोर्ट्स क्लब |
| भोजपुर (आरा) | रमना स्टेडियम |
| पटना | पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स |
पंजीकरण और चयन प्रक्रिया
जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के समन्वय से अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
पंजीकरण लिंक: https://biharsports.org/parasports2025
सामाजिक सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम
यह पहली बार है जब बिहार में इतनी व्यापक स्तर पर पैरा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। यह आयोजन न केवल दिव्यांग खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देगा बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना






