शिक्षा से सभ्य व विकसित समाज का होता है निर्माण: पूर्व मेयर

विद्या विहार कॉलेज में सम्मान समारोह सह फेयरवेल का हुआ आयोजन
छपरा: शहर के मौना पकड़ी स्थित विद्या विहार कॉलेज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह सह फेयरवेल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम की डिप्टी मेयर रागिनी देवी, पूर्व मेयर राखी गुप्ता के साथ विद्या विहार कॉलेज के निदेशक सुधाकर भारद्वाज व अजीत नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान 100 से अधिक छात्रों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने कहा कि शिक्षा से सभ्य व विकसित समाज का निर्माण होता है, उन्होंने छात्रों को ऊंची शिक्षा के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य के लिए कई अहम पहलुओं को समझाया. इसके बाद पूर्व मेयर ने हॉल में मौजूद कई छात्रों को सम्मानित किया. वहीं कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी मेयर ने भी छात्रों को संबोधित किया और भविष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया.
कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में वरुण प्रकाश, धर्मनाथ पिंटू के साथ-साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. इस दौरान छात्रों ने केक काटकर फेयरवेल मनाया. विद्या विहार कॉलेज के निदेशक सुधाकर भारद्वाज ने बताया कि हम छात्रों को ऊंची गुणवत्ता शिक्षा के साथ-साथ बेहतर भविष्य के लिए कार्य करते हैं. सालों से कई छात्रों ने यहां से बीबीए, बीसीए, लाइब्रेरी साइंस जैसे डिग्री कोर्स करके बेहतर भविष्य बनाया है. यहां के छात्र जब सफल होते हैं तो संस्था का भी नाम ऊंचा होता है. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों छात्रों के साथ-साथ अभिभावक भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के टीम मेंबर सुशांत रंजन ने किया ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



