प्रवासी मजदूरों को होली पर घर जाने के लिए नही होना पड़ेगा परेशान, रेलवे ने चलाया होली स्पेशल ट्रेन

छपरा :रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 04010/04009 आनन्द विहार-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी का संचलन आनन्द विहार टर्मिनस से 26 मार्च, 2024 तथा जोगबनी से 28 मार्च,2024 को एक फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा ।
04010 आनन्द विहार टर्मिनस-जोगबनी होली विशेष गाड़ी 26 मार्च,2024 को आनन्द विहार टर्मिनस से 23.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गाजियाबाद से 00.25 बजे, मुरादाबाद से 03.00 बजे, चन्दौसी से 04.00 बजे, बरेली कैण्ट से 05.27 बजे, सीतापुर से 08.22 बजे, गोण्डा से 11.10 बजे, बस्ती से 12.42 बजे, गोरखपुर से 14.30 बजे, देवरिया सदर से 15.20 बजे, सीवान से 16.15 बजे, छपरा से 18.45 बजे, सोनपुर से 19.57 बजे, हाजीपुर से 20.12 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.52 बजे, बरौनी जं0 से 22.25 बजे, बेगूसराय से 22.45 बजे, खगड़िया से 23.19 बजे, तीसरे दिन नौगछिया से 00.23 बजे, कटिहार से 02.10 बजे, पूर्णिया से 03.00 बजे, अररिया कोर्ट से 03.40 बजे तथा अररिया से 03.55 बजे छूटकर जोगबनी 05.20 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 04009 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 28 मार्च,2024 को जोगबनी से 09.00 बजे प्रस्थान कर अररिया से 10.10 बजे, अररिया कोर्ट से 10.22 बजे, पूर्णिया से 11.20 बजे, कटिहार से 13.40 बजे, नौगछिया से 14.40 बजे, खगड़िया से 15.22 बजे, बेगूसराय से 15.52 बजे, बरौनी जं0 से 16.30 बजे, शाहपुर पटोरी से 17.12, हाजीपुर से 17.55 बजे, सोनपुर से 18.07 बजे, छपरा से 20.00 बजे, सीवान से 20.40 बजे, देवरिया सदर से 21.45 बजे, गोरखपुर से 23.20 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.28 बजे, गोण्डा से 01.45 बजे, सीतापुर से 05.05 बजे, बरेली कैण्ट से 08.10 बजे, चन्दौसी से 10.30 बजे, मुरादाबाद से 12.40 बजे तथा गाजियाबाद से 15.27 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 16.05 बजे पहुंचेगी ।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 वातानुकूलित द्वितीय सह तृतीय श्रेणी के 01 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 23 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



