
छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बाबू के छपिया गांव में चोरी करने की नियत से मकान के अंदर कमरें में घुसे चोरों ने महिला के जगने पर महिला को मारपीट कर घायल कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। मौके पर सोमवार की सुबह पहुंची थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
घटना के बारे में बाबू के छपिया गांव निवासी मोहन गिरि पिता स्व नगीना गिरी के परिजनों में महिला छठी देवी ने बताया कि वह मध्य रात्री में घर से बाहर निकली और शौच के बाद जब घर में कमरें में जाकर कमरा बंद कर सो गई उसी दौरान कमरें में खटपट की आवाज हुई तों वह देखी कि 3 शख्स चोरी कर रहें है।
जैसें ही वह चिल्लाई वैसे ही उन्होंने मुंह दाब दिया और जमकर मारपीट करने लगें जिसमें महिला का सर फट गया और कमरें में रखा सामान लूट पाट कर लिए। सामानों में सोने चादी का 15 थान गहना और 2 लाख रुपए नगदी शामिल हैं।
परिजनों ने बताया कि चोर चोरी की नियत से उसके घर से बाहर निकलने के दौरान ही घर के कमरें में घुस गए होंगे। महिला ने बताया कि जब वह खटपट की आवाज पर बिल्ली समझ भगाने के लिए आवाज लगाई तों चोरों में एक मुंह बंद कर दिया और एक पीट रहा था वही एक सामान लूट पाट कर रहा था।
परिजनों ने बताया कि महिला अपने मायके आई थी वहीं परिजनों ने बताया कि वे तीन भाई हैं जो सब्जी का व्यवसाय करते हैं उसी के लिए नगदी एक ही जगह लाकर रखी जाती है।
बताया जा रहा है कि सामानों में सोने का 7 थान, चांदी का 8 थान और नगदी 2 लाख रुपए शामिल है। मौके पर थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। वैसे घटना को लेकर इलाक़े में अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मौके पर शिक्षक नेता संतोष सिंह ने बताया कि इन दिनों बड़वाघाट बाजार के इर्द गिर्द शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो रहा है। जिस पर पुलिस को कार्रवाई कर रोक लगानी चाहिए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 2, 2026करियर – शिक्षाछपरा की शिक्षिका चंचला तिवारी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार
- September 1, 2026छपराछपरा मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन
- September 1, 2026छपराछपरा में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क कर प्रदर्शन
- September 1, 2026करियर – शिक्षाछपरा में बीएड में ऑन-स्पॉट नामांकन का मौका, मथुरा सिंह टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश



