छपरा जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रशासन पर आरोप

छपरा। छपरा जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी। युवक को शनिवार की रात में जेल से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी।वहीं मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया।
मृतक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छोटा ब्रह्मपुर निवासी सुनील राय (29) पिता मुनीब राय के रूप में की गई है। जो कि 10 जुलाई की रात को शराब के साथ पकड़ा गया था। मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर पीट पीट कर मारने का आरोप लगाया है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक के भाई राजू राय ने बताया कि 10 जुलाई की रात शराब पीने के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद शनिवार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौत हो गई। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों को सूचना भी नहीं दिया गया था। सीधे मौत की जानकारी दी गई। शव को देखने पर मालूम चला कि मृतक के हाथ और पांव में रस्सी का निशान है।वहीं जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि छपरा मंडल कारा में बंद कैदी की मौत होने का मामला सामने आया है। मामले में अगर परिजन आवेदन देते है तो जांच की जाएगी। एसडीओपी सदर राजकिशोर सिंह ने बताया कि कैदी सुनील राय शराब के मामले में जेल में बंद था। अवैध शराब कारोबार को लेकर उस पर पहले से भी चार मामले दर्ज है। मजिस्ट्रेट और जेल प्रशासन की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी







