सारण की बेटी नेहा मुंबई में 71.6 किलोमीटर का मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में बनी चैंपियन
छपरा : सारण की बेटी नेहा रंजन ने मुंबई में 71.6 किलोमीटर का मैराथन दौड़ जीतकर इतिहास रच दिया है। नेहा इस मैराथन प्रतियोगिता में अपने एज ग्रुप में ओवर ऑल चैंपियन भी घोषित हुई हैं। सारण जिला के किसी लड़की का इस मुकाम को हासिल करना सम्भवतः पहला मामला है।
छपरा शहर के श्यामचक स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी नवीन कुमार औऱ श्रीमती द्रोपदी देवी की पुत्री नेहा रंजन बचपन से ही एडवेंचर खेलों की तरफ आकर्षित होती रही है और मैराथन के मामले में उसके पास कई गोल्ड मेडल और अन्य कीर्तिमान भी हैं। कल संध्या मुंबई विश्वविद्यालय के खेल स्टेडियम में संध्या 7:30 बजे से नेहा रंजन ने अपने अन्य प्रतियोगियों के साथ दौड़ना शुरू किया और आज 11जून को सुबह 7:30 बजे कुल बारह घण्टे में उसने 71.6 किलोमीटर की दूरी तय कर 38 वर्ष के आयु वर्ग में इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नेहा रंजन एक्सिस बैंक की वरीय पदाधिकारी हैं और इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए पिछले एक वर्ष से प्रयासरत थीं।
अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने कोच, माता-पिता, अपने पति विजय एवं अन्य परिजनों को दिया है। इस सफलता से लिए छपरा में डॉ. लालबाबू यादव, डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव, डॉ. दिनेश पाल, ब्रजेश चंद्रा, डॉ. राजेश चन्द्र यादव एवं मनीषा प्रियम आदि ने उन्हें बधाई संदेश दिया है। नेहा का कहना है कि वह इस तरह का आयोजन इस साल के अंत तक बिहार में भी करने वाली हैं, ताकि बिहारी युवतियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



