Chhath Puja Special Train: छपरा के रास्ते नई दिल्ली से मानसी तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
दशहरा से छठ तक सफर होगा सुगम

छपरा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भारी भीड़ और मांग को देखते हुए दशहरा, दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर नई दिल्ली से मानसी के बीच पूजा विशेष गाड़ी चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन वाया देवरिया सदर, सीवान और छपरा होकर चलेगी।
रेलवे के अनुसार, 04454/04453 नई दिल्ली–मानसी–नई दिल्ली पूजा विशेष ट्रेन का संचालन नई दिल्ली से 29 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन किया जाएगा। वहीं मानसी से यह ट्रेन 01 अक्टूबर से 02 दिसम्बर, 2025 तक प्रतिदिन चलेगी। कुल 63 फेरे इस अवधि में संचालित किए जाएंगे।
इस ट्रेन के चलने से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। दशहरा से लेकर छठ महापर्व तक लाखों की संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौटते हैं। ऐसे में इस अतिरिक्त ट्रेन से यात्रियों को न केवल यात्रा में आसानी होगी बल्कि भारी भीड़ का दबाव भी कम होगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर टिकट लेकर सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठाएँ।
दशहरा से छठ तक सफर होगा सुगम
04454 नई दिल्ली-मानसी पूजा विशेष गाड़ी 29 सितम्बर से 30 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन नई दिल्ली से 20.00 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 20.50 बजे, अलीगढ़ से 22.20 बजे, टूण्डला से 23.25 बजे, दूसरे दिन इटावा से 00.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 03.30 बजे, उन्नाव से 04.05 बजे, ऐशबाग से 05.17 बजे, बादशाहनगर से 05.50 बजे, बाराबंकी से 06.45 बजे, गोंडा से 08.10 बजे, बस्ती से 09.25 बजे, खलीलाबाद से 10.00 बजे, गोरखपुर से 11.05 बजे, देवरिया सदर से 12.02 बजे, सीवान से 13.05 बजे, छपरा से 14.35 बजे, सोनपुर से 17.02 बजे, हाजीपुर से 17.17 बजे, शाहपुर पटोरी से 18.05 बजे, बरौनी से 21.20 बजे, बेगूसराय से 21.42 बजे तथा खगड़िया से 22.32 बजे छूटकर मानसी 23.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा
वापसी यात्रा में, 04453 मानसी-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 01 अक्टूबर से 02 दिसम्बर, 2025 तक प्रतिदिन मानसी से 01.10 बजे प्रस्थान कर खगड़िया से 01.22 बजे, बेगूसराय से 02.00 बजे, बरौनी से 03.10 बजे, शाहपुर पटोरी से 03.57 बजे, हाजीपुर से 04.55 बजे, सोनपुर से 05.07 बजे, छपरा से 07.20 बजे, सीवान से 08.20 बजे, देवरिया सदर से 09.25 बजे, गोरखपुर से 11.00 बजे, खलीलाबाद से 11.45 बजे, बस्ती से 12.17 बजे, गोंडा से 13.50 बजे, बाराबंकी से 15.50 बजे, बादशाहनगर से 16.42 बजे, ऐशबाग से 17.30 बजे, उन्नाव से 18.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 19.40 बजे, इटावा से 20.45 बजे, टूण्डला से 22.20 बजे, अलीगढ़ से 23.45 बजे तथा दूसरे दिन गाज़ियाबाद से 02.12 बजे छूटकर नई दिल्ली 03.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







