छपरा
Train Updates: छपरा यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य के कारण लिच्छवी एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनों का समय बदला
दिल्ली–बरौनी व सीतामढ़ी–आनंद विहार एक्सप्रेस समेत 4 ट्रेनें प्रभावित
छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता और यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वाराणसी मंडल के छपरा यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य किया जा रहा है। इसके परिप्रेक्ष्य में यातायात ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण कई ट्रेनों का समय पुनर्निर्धारित (Rescheduled) एवं नियंत्रित (Regulated) किया गया है।
पुनर्निर्धारण (Rescheduling)
- 75204 पंचदेवरी हाल्ट–सोनपुर सवारी गाड़ी : पंचदेवरी हाल्ट से 11 सितम्बर, 2025 को चलने वाली इस गाड़ी को 60 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।
- 15707 कटिहार–अमृतसर एक्सप्रेस : कटिहार से 16 एवं 23 सितम्बर, 2025 को खुलने वाली इस गाड़ी का प्रस्थान समय 60 मिनट विलंबित रहेगा।
नियंत्रण (Regulation)
- 02564 नई दिल्ली–बरौनी विशेष गाड़ी : नई दिल्ली से 10 सितम्बर, 2025 को चलने वाली यह गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
- 14005 सीतामढ़ी–आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस : सीतामढ़ी से 17 एवं 24 सितम्बर, 2025 को प्रस्थान करने वाली इस गाड़ी को मार्ग में 75 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेनों के संशोधित समय की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे हेल्पलाइन नंबर, रेलवे की वेबसाइट और NTES ऐप पर भी समय-सारणी की अद्यतन जानकारी उपलब्ध रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



