छपरा के सरकारी बाजार में बनेगा मल्टीपलेक्स मार्केट, डिजाइन तैयार
छपरा। सारण वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब शहर के सरकारी बाजार में मल्टीपलेक्स मार्केट का निर्माण किया जायेगा। नगर आयुक्त सुमित कुमार भा. प्र. से. की अध्यक्षता मे स्वछता सर्वेक्षण 2024,महाबोधि एवं भव्या एजेंसी के साथ बैठक आयोजित की गई.
भव्या एजेंसी के द्वारा एस्टीमेट देने को कहा गया ताकि नगर निगम के बोर्ड के बैठक मे इसकी स्वीकृति मिल जाये. शहर के सुन्दर दिखने के लिए शहर के सरकारी बाजार मे मल्टीपलेक्स मार्केट का निर्माण के लिए डिज़ाइन दिखाया गया। नगर आयुक्त ने आदेश दिया कि डिज़ाइन का इस्टीमेट बना कर दो दिन के देना सुनिश्चित करें ताकि नगर निगम के बोर्ड के बैठक मे बजट पास कराया जा सके.
शहर के राजेंद्र सरोवर पोखर का भी डिज़ाइन भव्या एजेंसी द्वारा दिखाया गया.जल्द से जल्द एजेंसी को निदेश दिया गया कि शहर मे बनने वाले सरकारी बाजार, शिल्पी पोखरा, राजेंद्र सरोवर पोखर का सौंन्द्रिकरण कराने के लिए भव्या एजेंसी को इस्टीमेट बनाने के लिए बोला गया.
ताकि सभी योजनाओं को बोर्ड के बैठक मे बजट पास कराया जा सके.उसके बाद स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के मद्देनज़र सारी तैयारी करने के लिए दोनों स्वछता पदाधिकारी एवं दोनों नगर प्रबंधक को नगर आयुक्त सुमित कुमार ने आदेश दिया गया. नगर आयुक्त ने कहा कि इस बार स्वछता सर्वेक्षण 2024 मे छपरा नगर निगम का रैंकिंग टॉप टेंन मे आना चाहिए.
बैठक मे कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता राज श्री,राहुल कुमार सिंह, स्वछता पदाधिकारी, संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, सिटी मैनेजर वेद प्रकाश वर्णवाल, नीरज कुमार झा, कनीय अभियंता अभय कुमार, नवीन कुमार, भव्या एजेंसी के प्रतिनिधि,महाबोधि एजेंसी के प्रतिनिधि थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद
- October 31, 2026छपरासोनपुर मेले में जाम पर लगेगा ब्रेक! जेपी सेतु पर तीन शिफ्ट में पुलिस, 7 स्वास्थ्य शिविर 24 घंटे रहेंगे चालू
- October 30, 2026क्राइमसारण में पुजारी की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे मिला शव, FSL टीम को बुलाया गया



