Railway News: छपरा जंक्शन और यार्ड की सुरक्षा होगी हाईटेक, लगेंगे 100 से अधिक IP आधारित Camera, दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग
असामाजिक तत्वों पर रखी जाएगी पैनी नजर

छपरा। यात्रियों की सुरक्षा को और पुख्ता करने के उद्देश्य से छपरा जंक्शन और इसके यार्ड क्षेत्र को अब आधुनिक निगरानी तंत्र से जोड़ा जा रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा छपरा जंक्शन और आसपास के रेलवे यार्ड में इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) आधारित अत्याधुनिक निगरानी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की खासियत यह है कि इन्हें देश के किसी भी हिस्से से ऑनलाइन देखा और मॉनिटर किया जा सकता है। रेलवे बोर्ड ने इस योजना को प्राथमिकता देते हुए संबंधित स्थानों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यार्ड में पहली बार लगेगा सुरक्षा कवच
अब तक सिर्फ प्लेटफार्म और स्टेशन परिसर तक ही CCTV निगरानी सिमटी हुई थी, लेकिन पहली बार स्टेशन यार्ड क्षेत्र में भी निगरानी कैमरे लगाए जा रहे हैं। छपरा जंक्शन के तीन किलोमीटर लंबे यार्ड (जगदम कॉलेज ढाला से ब्रह्मपुर ढाला तक) में करीब 50 IP कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा, छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित टेकनिवास स्टेशन के यार्ड में 10 कैमरे छपरा कचहरी स्टेशन यार्ड में 15 कैमरे लगाए जाएंगे।
प्लेटफॉर्म से लेकर यार्ड तक हर गतिविधि पर नजर
छपरा जंक्शन, जो अब आठ प्लेटफॉर्म वाला एक बड़ा रेलवे केंद्र बन चुका है, यहां पर कुल 109 IP कैमरे लगाने की तैयारी है। इसके साथ ही प्लेटफार्मों, FOB, स्टेशन एंट्री और यार्ड के कोने-कोने को कवर किया जाएगा।
इस तकनीक से यार्ड में खड़ी ट्रेनों की सुरक्षा, रेलवे सामग्री की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
Rail OverBridge: छपरा शहर में जल्द बनेगा 2 नया रेल ओवरब्रीज, रेलवे ने दी मंजूरी |
हाईटेक कंट्रोल रूम से होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग
इन सभी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए छपरा जंक्शन पर एक आधुनिक “कंबाइंड कमांड रूम” बनाया जा रहा है। यहां 12 से अधिक बड़े डिस्प्ले स्क्रीन लगाए जाएंगे, जिनसे प्लेटफॉर्म और यार्ड की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर दिल्ली स्थित रेलवे मुख्यालय से भी इन कैमरों की लाइव फीड देखी जा सकेगी।
सुरक्षा बलों को मिलेगा तत्काल अलर्ट
कैमरों से मिलने वाली जानकारी के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और जीआरपी त्वरित कार्रवाई कर सकेंगे। असामाजिक तत्वों, संदिग्ध गतिविधियों या चोरी जैसे मामलों में त्वरित पहचान और सबूत जुटाना पहले से आसान होगा।
रेल प्रशासन का कहना है कि “इस योजना के पूरा होते ही छपरा जंक्शन उत्तर भारत के सबसे हाईटेक निगरानी वाले स्टेशनों में शुमार हो जाएगा।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



