छपरा में श्राद्धकर्म में शामिल होने अपने मायके जा रही महिला को ईट लदे ट्रैक्टर ने रौंदा, ईलाज के दौरान हुई मौत

छपरा। सारण में श्राद्ध कर्म में शामिल होने अपने मायके जा रही महिला को ईंट लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। घटना रविवार की देर रात की है जहां इलाज के लिए घायल महिला को पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा सोमवार को अहले सुबह मौत हो गई जिसके बाद शव को सदर अस्पताल लाया गया।
मृतका की पहचान सिवान जिले के महराजगंज थाना अंतर्गत पटेर्ही गांव निवासी सिपाही पंडित की 65 वर्षीय शांति देवी के रूप में की गई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृत महिला शांति देवी अपने भतीजे के साथ बाइक सवार होकर मायके में एक श्राद्धक्रम में शामिल होने सिवान के पटेर्ही से बनियापुर के मनिकपुरा जा रहा थी। इसी बीच जनता बाजार थाना क्षेत्र के दंदासपुर चौक के समीप एक ईट लदे ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया हालांकि ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया।
वही इस घटना में घायल बाइक चालक युवक और अधेड़ महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा लाया गया जहां से महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया वही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।फिलहाल सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया और पुलिस जप्त ट्रैक्टर के नंबर की जचोपरांत इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाJune 28, 2026JPU Admission Online: जेपीयू में BCA, BBA, BMC सहित कई प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन का मौका
क़ृषिJune 28, 2026Fish Farming: आधुनिक तकनीक से मछली पालन सीखेंगे 3 हजार किसान, ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन
बिहारJune 28, 2026Electric Vehicle: बिहार में EV की रफ्तार हुई सुपरफास्ट, पांच साल में 10 गुना बढ़ी Electric वाहनों की खरीद
TechnologyJune 28, 2026Social Media: फेक न्यूज और आपत्तिजनक पोस्ट पर डिजिटल स्ट्राइक, 128 FIR दर्ज, 9 चैनल डिलीट







