अब नहीं चलेगा बालू–माफियाओं का खेल, अवैध खनन का भंडाफोड़ करने वालों को मिलेगा 10 हजार का इनाम
उप मुख्यमंत्री ने पेश किया अवैध खनन और जब्ती का लेखा-जोखा

पटना। बिहार में बालू, पत्थर, मिट्टी समेत अन्य खनिजों का अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप मुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पटना के जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ हुई खनन मामले की समीक्षा बैठक में फैसला लिया गया है कि अवैध खनन को रोकने के लिए गठित पुलिस बल की संख्या को बढ़ाने के लिए गृह विभाग से अनुरोध किया जाएगा। ताकि राज्य में अवैध खनन की गतिविधियों को रोका जा सके। उन्होंने खान एवं भूतत्व विभाग के अपने ही अधिकारियों को आगाह किया कि अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करने में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित थानाध्यक्षों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को दे दिया गया है।
3569.47 करोड़ रूपये राजस्व प्राप्त
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि कुशल प्रबंधन एवं नियमित अनुश्रवण के फलस्वरूप खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में वित्त विभाग निर्धारित लक्ष्य 3500 करोड़ रूपये के विरुद्ध कुल 3569.47 करोड़ रूपये यानी कुल 101 प्रतिशत का राजस्व प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में भी 3850 रुपये के वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध नवंबर, 2025 तक 1530.30 करोड़ रुपये का संग्रहण किया गया है, जो नवंबर तक निर्धारित लक्ष्य 1155 करोड़ रुपये से बहुत अधिक है। इस संवाददाता सम्मलेन में खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव सह खान आयुक्त देवेश सेहरा और खनन नोदेशक बिनोद दुहल मौजूद थे।
श्री सिन्हा ने बताया कि अप्रैल से नवंबर 2025 तक अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राज्यभर में कुल 31 हजार 997 छापेमारियां की गई हैं। इसमें कुल 1696 प्राथमिकियां, 420 गिरफ्तारियां और 3599 वाहनों को जब्त किया गया है। न्होंने कहा कि अक्टूबर, 2024 में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमावली में कड़े दंडात्मक प्रावधान किये गए हैं, जिसके कारण अवैध खनन और ओवरलोडिंग की समस्या में अत्यधिक कमी आयी है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई में जब्त बालू की सफलतापूर्वक नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे और तीव्र गति देने की रणनीति बनाई गई है, ताकि निर्माण कार्यों के लिए उचित दर पर बालू की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
श्री सिन्हा ने बताया कि विगत एक वर्ष में अवैध खनन के विरुद्ध समुचित कार्रवाई नहीं करने वाले कुल 13 पदाधिकारियों व कर्मियों को दण्डित किया गया है। साथ ही कुल 21 खनिज विकास पदाधिकारियों और खान निरीक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित है।
खनन योद्धा की सक्रियता से कार्रवाई में मिली सहायता
खान एवं भूतत्व मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अवैध खनन की सूचना देकर पुरस्कार पाने वाले खनन योद्धाओं की सक्रियता के कारण अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कठोर कार्रवाई में बड़ी मदद मिली है। राज्य सरकार की यह योजना आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए ट्रैक्टर से होने वाली अवैध बालू ढुलाई की सूचना देने पर पांच हजार और अवैध ट्रक से बालू की अवैध ढुलाई की सूचना देने पर दस हजार रूपये का पुरस्कार दिया जा रहा रहा है।
खनिज मानचित्र पर तेजी से उभर रहा बिहार
इस मौके पर मौजूद खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव देवेश सेहरा ने कहा कि देश के वृहद खनिज मानचित्र पर बिहार तेजी से उभर रहा है। वर्तमान में बिहार में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक खनिज के तीन ब्लाक की नीलामी सफलता पूर्वक कराई गई है। इसमें एक ब्लाक का कंपोजिट लाइसेंस निर्गत किया जा चुका है तथा अन्य दो ब्लाक के लिए शीघ्र ही कंपोजिट लाइसेंस निर्गत कर दिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







