
पटना। पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर के मलाही पकड़ी-खेमनीचक खंड पर मेट्रो रेल का परिचालन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब इस मेट्रो स्टेशन को पूर्णता प्रदान की जा रही है। पटना मेट्रो के इस खंड को परिचालन शुरू करने की हरी झंडी मिलने का इंतजार है।
यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान
पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है जहां हर यात्री खुद को सुरक्षित, सहज और सम्मानित महसूस करेगा।
मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से मेट्रो का परिचालन शुरू करने से पहले हर छोटी-छोटी यात्री सुविधाओं को बारीकी से परखा जा रहा है, ताकि यात्रियों को न सिर्फ आराम बल्कि कड़ी सुरक्षा का भी अहसास हो।
यहां बेहतर वेंटिलेशन, स्वच्छ परिसर, आधुनिक टिकटिंग व्यवस्था और यात्रियों की चौकस सुरक्षा की व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई है। इस मेट्रो स्टेशन पर हर छोटी से छोटी सुविधाएं जैसे लिफ्ट, एस्केलेटर, स्वच्छ वातावरण और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
निरीक्षण के बाद जल्द होगी शुरुआत
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के उप मुख्य सेवा सचिव प्रदीप कुमार ने पिछले दिनों ही पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर के मलाही पकड़ी-खेमनीचक खंड का विस्तृत निरीक्षण किया था।
उन्होंने अपने निरीक्षण में सुरक्षा और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रणालियों और यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया था।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूपीएस कक्ष, लिफ्ट और एस्केलेटर, एएसएस कक्ष, एससीआर कक्ष, प्लेटफॉर्म पर सभी यात्री सुविधाओं को परखा था।
पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस महीने ही मलाही पकड़ी-खेमनीचक खंड पर मेट्रो रेल के परिचालन शुरू होने की तारीख का एलान कर दिया जाएगा।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMay 11, 2026सारण के रिविलगंज में जुए के अड्डे का भंडाफोड़, पुलिस ने 14 जुआरियों को दबोचा
छपराMay 11, 2026सारण में दाखिल-खारिज के 2495 मामले लंबित, डीएम ने जल्द निपटारे का दिया आदेश
छपराMay 11, 2026छपरा के यदुवंशी राय हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, 100 मरीजों नि:शुल्क सफल ऑपरेशन
पटनाMay 11, 2026बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में आया दाखिले का अवसर







