
छपरा। छपरा में दहेज के लिए महिला के हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मौत के बाद मायके के परिजनों ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। मायके वालों के आरोप पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतका की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र नवादा गांव निवासी ख़ुशी कुमारी (24वर्ष) पति धीरज सिंह के रूप में हुई है। मृतका ख़ुशी का 11 महीना पहले धीरज के साथ धूमधाम से विवाह हुआ था। मौत के बाद ससुराल वाले फ़रार बताए जा रहे है। लड़की के पिता के आवेदन पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले के जांच पड़ताल में जुट गई है।




घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतका के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि बेटी ख़ुशी का धूमधाम से 11 महीने पहले सुबेन्द्र सिंह के लड़के धीरज के साथ किये थे। धीरज कर्नाटक में वेल्डर का काम करता था। शादी के दो महीने बाद लड़के के पिता द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल का डिमांड किया जाने लगा।
जिसको लेकर लड़की को प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले लड़की को मायके में छोड़ दिये थे। लेकिन आपसी समझौता के बाद लड़की दुबारा 2 महीना पहले मायके गई।
मंगलवार के सुबह में तबियत खराब होने की बात बताई गई। जब नवादा पहुंचा तो लड़की का शव छोड़कर सभी लोग फरार हो गए थे। जिसके बाद स्थानीय थाना को सूचित किया गया। मृतका के गले पर गहरा जख्म का निशान है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर हत्या किया गया है।
मामले के बारे में इसुआपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के नवादा गांव में एक महिला के हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतका के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
