सारण के लाल डॉ. संदीप यादव PMCH के न्यूरो सर्जरी विभाग में बने असिस्टेंट प्रोफेसर

छपरा। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित बिहार चिकित्सा शिक्षा सेवा संवर्ग के न्यूरो सर्जरी सुपर स्पेशियलिटी विभाग में असिस्टेंट प्रोफसर के पद पर सारण के लाल डॉ. संदीप यादव ने सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। न्यूरो सर्जन डॉ. संदीप यादव का चयन पटना पीएमसीएच के न्यूरो सर्जरी सुपर स्पेशियलिटी विभाग में असिस्टेंट प्रोफसर के पद पर हुआ है। बुधवार डॉ. संदीप यादव ने अपने पद पर योगदान किया।
संदीप यादव सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड समसुद्दीनपुर गांव निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आर एन यादव के पुत्र है। उन्होने एसकेएमसीएच से एमबीबीएस, यूपी के बीएचयू से एमएस एवं पीजीआई कोलकाता से एमसीएच (न्यूरो सर्जरी) की पढ़ाई की है। पिछले कई वर्षो से बिहार के राजधानी पटना के सगुना मोड़ पर मार्स सुपरस्पेशलियटी हॉस्पीटल में अपनी सेवा दे रहें है। इसके साथ हीं छपरा शहर के श्याम चक स्थित डॉ. आर एन यादव हॉस्पीटल में सप्ताह में एक दिन रविवार को अपनी सेवा देते हैं।
उनके इस सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता डॉ. आर एन यादव काफी संघर्ष और मेहनत करके अपने बेटे को डॉक्टर बनाया ताकि बेटा उनके मार्गों पर चलकर समाज के गरीब और असहाय लोगों की मदद कर सके। आज उनका यह सपना पूरा हो चुका है। बेटे की इस मुकाम से पिता सीना गर्व से चौड़ा हो गया। डॉक्टर संदीप यादव की यह कहानी एक प्रेरणादायक उदाहरण है, जो अपनी मेहनत और संघर्ष से अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता प्राप्त किया है।
उनका सफल पथ इसलिए भी विशेष है क्योंकि वे अपने पिता के प्रेरणादायक संघर्ष का उत्तरदाता माने जाते हैं। डॉक्टर आर एन यादव ने अपने बेटे को डॉक्टर बनाने के लिए कठिनाईयों और मेहनत से परिपूर्ण रास्ते दिखाए, जिससे अब संदीप यादव ने न्यूरो सर्जन के रूप में अपने देशवासियों की सेवा का एक बड़ा माध्यम प्राप्त किया है।
उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का समर्थन भी बहुत महत्वपूर्ण रहा है।डॉक्टर संदीप यादव के बड़े भाई मुकेश कुमार यादव उर्फ सोनू का भी योगदान बहुत ही सराहनीय रहा है। उनके पिता का यह सपना अब पूरा हो चुका है, और वे अपने बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व से भरे हुए हैं। डॉक्टर संदीप यादव की इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि मेहनत, परिश्रम और परिवार का साथ देने से हर मुश्किल को आसानी से पार किया जा सकता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 5, 2026क्राइमChhapra Crime News: अपराध की फिराक में घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
- August 5, 2026छपराGMCH Chhapra: छपरा समेत राज्य के 16 मेडिकल कॉलेजों का PPP मोड में होगा संचालन
- August 4, 2026छपरासारण में भूमिहीन परिवारों को मिलेगा जमीन, अभियान बसेरा के तहत होगा 1157 पर्चा का वितरण
- August 4, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण पुलिस ने चोरी की बाइक खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार



