छपरा। छपरा में पुलिस ने सिपाही भर्ती परीक्षा से पूर्व एक सॉलवर गैंग का भंडाफोड़ किया है । पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कोचिंग संचालक और सेटर्स मिलकर एक सॉलवर गैंग चला रहे हैं, जो परीक्षा में अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ और इयरपीस के माध्यम से पेपर सॉल्व करवा सकते है।
पुलिस ने इस सूचना के सत्यापन और गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी दल का गठन किया। छापामारी के दौरान गैंग के मुख्य सरगना कृष्णकान्त सिंह के किराये के मकान से विभिन्न आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। जिसमें ब्लूटूथ डिवाइस, हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक, मोबाइल, ईयरपीस, बैंक पासबुक, लैपटॉप और कई अभ्यर्थियों के दस्तावेज शामिल हैं।
इसके अलावा, कृष्णकान्त सिंह के संपर्क में रहने वाले कोचिंग संचालक पंकज सिंह और विवेक कुमार की भी गिरफ्तारी की गई। दोनों के मोबाइल से कृष्णकान्त सिंह के नंबर और सेटिंग से संबंधित व्हाट्सएप बातचीत का सबूत मिला। गैंग के एक अन्य सदस्य अमपु कुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद, उसके मोबाइल से भी सेटिंग से संबंधित दस्तावेज और बातचीत का सबूत प्राप्त हुआ।
ऐसे हुआ गैंग का खुलासा :
छापामारी दल के द्वारा Solver Gang के मुख्य सरगना कृष्णकान्त सिंह जो भगवान बाजार थानांतर्गत छत्रधारी बाजार रामजानकी मंदिर के बगल में रहते हैं। कृष्णकांत सिंह के घर के बगल में रचित कोचिंग के संचालक पंकज सिंह से पूछताछ किया गया तथा इनके मोबाइल का जाँच किया गया तो कृष्णकांत सिंह का नंबर Save पाया गया । इनके घर के दाहिने में The Bankers कोचिंग के संचालक विवेक कुमार से पूछताछ किया गया तो इन्होने बताया कि हमारे पास कोई अभ्यर्थी आता हैं तो कृष्णकांत सिंह से उसका सेटिंग करवा देते हैं। इनके मोबाइल मे भी कृष्णकांत सिंह का नंबर Save पाया गया तथा Whatsapp Conversation में सेटिंग से सम्बंधित साक्ष्य पाया गया | तत्पश्चात प्राप्त आसूचना में उल्लेखित अमपु कुमार के मोबाइल नंबर का लोकेशन लिया गया तो लोकेशन देवरिया टोला धेनुकी सारण मिला जिसके आलोक में छापामारी कर मोबाइल बरामद किया गया | मोबाइल के अवलोकन से ज्ञात होता हिं कि अमपु कुमार का Whatsapp Conversation उदय ओझा के साथ किया गया है जिसमे सेटिंग से सम्बंधित बातचीत एवं डॉक्यूमेंट का आदान-प्रदान का साक्ष्य पाया गया है । इस संबंध मे भगवानबाजार थाना कांड संख्या- 405/24 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
जप्त किए गए सामानों में ब्लूटूथ डिवाइस, खाली चेक, मोबाइल, ईयरपीस, बैंक पासबुक, लैपटॉप और अभ्यर्थियों के दस्तावेज शामिल हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः
1. पंकज सिंह, उम्र- 32 वर्ष, पिता- बबन सिंह , सा०- गंजपर , थाना- एकमा , जिला- सारण
2. विवेक कुमार , उम्र- 29 वर्ष, पिता- नागेन्द्र प्रसाद , सा०- लेरुआ , थाना-महाराजगंज , जिला- सिवान
3. अमपु कुमार यादव ,उम्र- 24 वर्ष, पिता- बलिस्टर यादव , सा०- धेनुकी, थाना- कोपा , जिला- सारण
बरामद सामानों की विवरणी
1. ब्लूटूथ डिवाइस-01
2. हस्ताक्षर किया हुआ Blank चेक-22
3. मोबाइल-03
4. ईयर पीस-01
5. बैंक पासबूक -02
6. लैपटॉप -01
7. अभ्यर्थियों का डाक्यूमेंट्स- 22
टीम मे शामिल छापामारी दल के सदस्य
राजकिशोर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक-सह- अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, सुभाष कुमार, पु0नि0–सह- थानाध्यक्ष भगवानबाजार थाना, पु०अ०नि० विद्यानंद ठाकुर एवं जिला आसूचना इकाई की टीम
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



