
Criminal Surrendered in Chhapra Court: सारण पुलिस की सख्त कार्रवाई, लगातार दबिश और छापेमारी के दबाव में आखिरकार भगवानबाजार थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना से जुड़ा एक नामजद आरोपी कानून के शिकंजे में आ गया है।
Chhapra Crime News: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर
पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के बजाय माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी लगातार जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत 01 फरवरी 2026 को एक होटल के पास पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी की गंभीर घटना घटित हुई थी। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। घायल के फर्दब्यान के आधार पर भगवानबाजार थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
Crime News: आपसी रंजिश में रितिक सिंह ने मारी थी होटल मैनेजर अभिषेक को गोली, SSP ने किया SIT गठित
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में सारण पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी और दबिश दी जा रही थी। इसी दबाव के चलते इस कांड के एक नामजद अभियुक्त सोनू सिंह ने 3 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाला अभियुक्त एक कुख्यात आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध पूर्व से कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
आत्मसमर्पण करने वाले अभियुक्त
- नाम: सोनू सिंह
- पिता का नाम: स्व० संजय सिंह
- पता: नैनी, थाना–मुफस्सिल, जिला–सारण
अभियुक्त सोनू सिंह का अब तक का ज्ञात आपराधिक इतिहास
| क्रम संख्या | थाना | कांड संख्या / वर्ष | दिनांक | धारा |
|---|---|---|---|---|
| 1 | भगवानबाजार थाना | 86/18 | 04.02.2018 | धारा 394 भा.द.वि. |
| 2 | भगवानबाजार थाना | 98/18 | 05.03.2018 | धारा 392 भा.द.वि. |
| 3 | गरखा थाना | 22/18 | 19.01.2018 | धारा 302 भा.द.वि. |
| 4 | जलालपुर थाना | 35/18 | 14.03.2018 | धारा 414 भा.द.वि. एवं 25(1-B)/ए/26/35 आर्म्स एक्ट |
| 5 | जलालपुर थाना | 34/18 | 14.03.2018 | धारा 392 भा.द.वि. |
जिले में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों को न्याय के कठघरे तक पहुंचाया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



