सारण SSP ने लापरवाही के आरोप में दाऊदपुर थानेदार को किया सस्पेंड, होगी विभागीय कार्रवाई
छपरा। आमजन की शिकायत को नजरअंदाज़ करना दाउदपुर थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के सख्त रुख के चलते थाना अध्यक्ष नवलेश पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवती की मां ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को एक युवक ने प्रेमजाल में फँसाकर अनैतिक कार्यों में धकेला और उसके वीडियो व रील सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर अपलोड किए। इस गंभीर आरोप की लिखित शिकायत दाउदपुर थाने में देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, एकमा से जांच कराई। जांच में शिकायत सत्य पाई गई। इतना ही नहीं, पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान कई आवेदन बिना पंजीकरण के पाए गए थे, जिस पर स्पष्टीकरण भी मांगा गया था।
प्रशासन का सख्त संदेश:
लापरवाही को देखते हुए नवलेश पासवान को निलंबित कर पुलिस केंद्र में भेज दिया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही हेतु 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया गया है।
सारण पुलिस का दो टूक संदेश:
“लापरवाही पर कार्रवाई और उत्कृष्टता पर पुरस्कार” – पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी लापरवाह पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



