
छपरा। जयप्रकाश नारायण की धरती सिताब दियारा से विकास संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा की अगुवाई भाजपा नेता शैलेन्द्र सेंगर ने की। उन्होंने इस यात्रा को जनसरोकार और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। सबसे पहले उन्होंने लाला टोला ट्रस्ट परिसर में स्थित जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दक्षिणवाड़ी चक्की और गरीबा टोला में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं जानीं।यह यात्रा आगामी छपरा विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क और जनभावना जोड़ने की रणनीति के रूप में देखी जा रही है।
शैलेन्द्र सेंगर ने कहा कि यह यात्रा छपरा के समग्र विकास की आवाज है। उन्होंने एनडीए शासन में भयमुक्त समाज और गरीबों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पेंशन में वृद्धि, और युवाओं को खेलों से जोड़ने जैसे कदम समाज को सकारात्मक दिशा देने के प्रयास हैं।
Railway Engine Factory: रेल इंजन कारखाना ने रचा इतिहास, 8 वर्षों में 2500 इलेक्ट्रिक इंजन बनकर तैयार |
उन्होंने कहा कि सारण सांसद राजीव प्रताप रूड़ी के प्रयासों से छपरा में सड़क, पुल, खेल स्टेडियम और अन्य आधारभूत ढांचे तैयार हो रहे हैं। यह विकास भविष्य में छपरा की पहचान को नई ऊंचाई देगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि “हमारा उद्देश्य केवल सड़क और बिजली तक सीमित नहीं है, बल्कि हर व्यक्ति के जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति ही असली विकास है।”
सेंगर ने सारण खेल महोत्सव और युवाओं में बढ़ते नशा और ऑनलाइन जुए की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि “खेल और शिक्षा ही इस सामाजिक संकट का समाधान हैं। रूड़ी जी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता इसका एक बड़ा उदाहरण है।”
कार्यक्रम में मुखिया मनोकामना सिंह, मुखिया अजित सिंह, भोला सिंह, अखिलेश सिंह, राकेश सिंह, संजीव सिंह, कुंदन सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



