छपरा

छपरा में स्टेशन मास्टर की सड़क हादसे में मौत, ड्यूटी जाने के दौरान हुआ हादसा

छपरा। छपरा में स्टेशन मैनेजर संजय कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। संजय छपरा स्टेशन से अपने ड्यूटी स्थल छपरा-सीवान रूट के चैनवा स्टेशन के लिए बाइक से जा रहे थे। जानकारी के अनुसार उनकी ड्यूटी रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक थी। रात में 11 बजे बाइक से जाने के दौरान दाउदपुर और एकमा के बीच विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घटना स्थल पर पहुंच कर पुलिस ने घायल को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक स्टेशन मैनेजर संजय कुमार मूल रूप से नालंदा जिला का निवासी था। पिछले कई सालों से छपरा में स्टेशन मैनेजर के पद पर पदस्थापित था।

वहीं एक महीने से चैनवा में उनकी तैनाती की गई थी। इसके साथ ही वह पूर्वोत्तर रेलवे स्टेशन मास्टर यूनियन के प्रवक्ता भी थे। उनकी मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही रेल कर्मियों में भी दुख का माहौल है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद शव को उनके पैतृक गांव नालंदा भेजा जाएगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button