Chhapra News: छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर 2 यात्री शेड का प्रमुख डॉ राहुल राज ने किया उद्घाटन
क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है प्रमुख
छपरा । रिविलगंज प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज ने टेकनिवास में नवनिर्मित दो सार्वजनिक शेडों का विधिवत उद्घाटन किया। इनमें एक शेड स्वास्थ्य केंद्र के समीप VIP कोल्डस्टोरेज रोड पर तथा दूसरा टेकनिवास मुख्य बाजार में स्थित है। इस अवसर पर उन्होंने इन शेडों को आमजन को समर्पित करते हुए सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।
प्रखंड प्रमुख डॉ. राहुल राज ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में इस प्रकार के सार्वजनिक शेड का निर्माण कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों के लिए सामूहिक बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस पहल की शुरुआत टेकनिवास बाजार से की गई है, जिससे लोगों को छाया, विश्राम और चर्चा के लिए उपयुक्त स्थान मिल सके। साथ ही उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का निर्देश भी दिया।
डॉ. राज ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह शेड न केवल ग्रामीणों के लिए उपयोगी साबित होंगे, बल्कि राहगीरों के लिए भी सहायक होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने भी इस पहल की सराहना की और इसे जनहित में अत्यंत लाभकारी बताया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य शिवजी मांझी समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



