छपरा में ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर

छपरा पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा बलिया रेलखंड पर छपरा जंक्शन व गौतम स्थान स्टेशन के बीच 57 नंबर रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से गिरकर बुधवार को देर शाम एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसकी सुचना स्थानीय लोगों ने रिविलगंज थाना को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची रिविलगंज थाना से डायल 112 ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को छपरा सदर अस्पताल ईलाज के लिए भेजवाया। घायल युवक की पहचान बनियापुर के बिकाऊ अहमद के पुत्र एहशान अहमद के रूप में हुई है। उसके पॉकेट से एक रेलवे टिकट मिला है जो छपरा जंक्शन से कानपुर सेंट्रल तक का था।
ट्रेन से गिरने के कारण उसके चपेट में आने से एक पैर कट गया है जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है इसके कारण छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। इसकी सुचना अस्पताल प्रशासन द्वारा उसके परिजनों को दे दी गई है.
वही एंबुलेंस चालक विजय कुमार ई एमटी चंदन कुमार राय ने बताया कि रिविलगंज थाना के द्वारा साथ में कोई चौकीदार नहीं भेजने के कारण छपरा सदर अस्पताल में लाने के बाद बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा अस्पताल प्रशासन द्वारा इलाज में आनाकानी किया जा रहा था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 8, 2026छपराछपरा की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल की बड़े पर्दे पर दमदार एंट्री, ‘पब्लिक का हीरो’ में लीड एक्ट्रेस के रूप में आएंगी नजर
- August 8, 2026करियर – शिक्षाChhapra Rajendra College: नये विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 के खिलाफ शिक्षक-कर्मियों का हल्लाबोल, राजेंद्र कॉलेज में काला फीता बांधकर प्रदर्शन
- August 8, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण पुलिस ने एक साल से फरार दुष्कर्म के आरोपी गोलू गिरी को किया गिरफ्तार
- August 7, 2026छपरासारण में कटाव पर DM का बड़ा एक्शन, इसुआपुर में किया निरीक्षण, 2 हजार बोरे रखने और सीमेंटेड सुरक्षा कार्य का आदेश



