छपरा के रास्ते गोरखपुर से रांची तक चलेगी एक्सप्रेस ट्रेन, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

छपरा। झारखंड की राजधानी रांची और गोरखपुर के बीच एक बार फिर से सीधी रेल सेवा शुरू हो चुकी है। रेल मंत्रालय ने रांची-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दे दी है और इसका समय-सारिणी भी जारी कर दिया गया है। यह ट्रेन धनबाद, जसीडीह, मोकामा, पटना और छपरा होते हुए चलेगी। रांची से यह ट्रेन हर शुक्रवार शाम 5.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन शनिवार सुबह 11.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर 3.30 बजे गोरखपुर से चलेगी और अगले दिन रविवार सुबह 9.25 बजे रांची पहुंचेगी। रांची और गोरखपुर के बीच यह नई ट्रेन सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी।
20 प्रमख स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
यह ट्रेन रास्ते में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, पटना साहेब, पटना, पाटलिपुत्र, दिघवारा, छपरा, सिवान, भटनी और देवरिया सदर शामिल हैं।
हटिया-गोरखपुर का विस्तार संबलपुर तक करने से हो रही थी परेशानी
इससे पहले रांची से गोरखपुर जाने के लिए हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन थी, लेकिन बाद में इस ट्रेन का विस्तार संबलपुर तक कर दिया गया था। इससे रांची के लोगों को काफी परेशानी होने लगी थी। लोगों ने इसका विरोध किया था और मांग की थी कि रांची से गोरखपुर के लिए नई ट्रेन चलाई जाए।
रांची-गोरखपुर के बीच व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
लोगों की मांग पर रेल मंत्रालय ने विचार किया और अब नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इससे रांची और गोरखपुर के बीच आवागमन करने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से रांची और गोरखपुर के बीच व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान
देशMay 13, 2026चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे होने पर आध्यात्मिक महासंगम
करियर – शिक्षाMay 13, 2026Success Story: सारण के आकाश ने BPSC-MVI परीक्षा में पूरे बिहार में हासिल किया 9वां रैंक
क्राइमMay 11, 2026Gang Rape In Saran: सारण में लाइब्रेरी से पढ़कर घर लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म







