छपरा। सारण पुलिस ने लंबे समय से फरार वांटेड अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्षों से फरार वांटेड अपराधियों को पुलिस ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। इसको लेकर एसपी डॉ. गौरव मंगला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।
एसपी ने बताया कि सारण जिले के मुख्य शीर्ष वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। दाउदपुर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सारण जिल के दाउदपुर थाना क्षेत्र के करेलिया गांव निवासी बृजकिशोर यादव के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में की गयी है।
वहीं मांझी थाने की पुलिस ने 10 वर्षों से फरार लूटकांड के वांटेड अपराधी सोनू उर्फ संदीप सिंह को दबोच लिया है। गिरफ्तार अपराधी यूपी के बैरिया थाना क्षेत्र के सूबेदार सिंह के पुत्र सोनू उर्फ संदीप सिंह है। इसके खिलाफ लूटकांड का मामला दर्ज था।
वहीं मांझी पुलिस के द्वारा डकैती के योजना कांड के 5 वर्षों से फरार अभियुक्त प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी रिविलगंज थाना क्षेत्र के समसुदीनपुर गांव निवासी हरिशचंद्र सिंह के पुत्र प्रकाश सिंह है। जो डकैती के योजना बनाने के कांड में 5 वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी ने बताया कि गड़खा थाने की पुलिस अपहरण कांड के फरार अभियुक्त विकास कुमार महतों को दबोच लिया है। दो वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ गड़खा थाने में अपहरण का कांड दर्ज है।
एसपी डॉ. गौरव मंगला ने संजीवनी समाचार डॉट कॉम को बताया कि रसूलपुर थाने की पुलिस ने लूटकांड के फरार अभियुक्त अशोक सिंह को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके खिलाफ कुछ महिने पहले लूट का मामला दर्ज हुआ था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



