ट्रेन में दूध के लिए रो रहा था मासूम बच्चा, पिता के एक कॉल पर रेलकर्मी ने पहुंचायी दूध की बोतल
छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल भरतीय रेल के साथ-साथ मंडल में अपने सम्मानित उपभोक्ताओं को दिन-प्रतिदिन बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध करा रहा है और स्टेशनों अथवा ट्रेनों में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाता है ।
स्टेशन अथवा यात्रा के दौरान रेल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिये रेल प्रशासन के साथ-साथ रेल कर्मचारी भी 24 घंटे सहायता के लिये मुस्तैद रहती है। ‘रेल मदद‘ ऐप, हेल्प लाइन नम्बर-139, एस.एम.एस एवं वेब के माध्यम से प्राप्त परिवादों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है।
इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 15 दिसम्बर,2024 को दोपहर 12:09 बजे गाड़ी सं 02569 दरभंगा- नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस गाड़ी के वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3E कोच में बर्थ सं 35 पर यात्रा कर रहे यात्री मंतोष कुमार द्वारा रेल मदद के माध्यम से अपने छोटे बच्चे को फिड कराने के लिए एक बोतल गर्म दूध उपलब्ध कराने की मांग की। यह सूचना उक्त गाड़ी में कोई पैंट्री कार नहीं होने के करण गाड़ी के देवरिया सदर पहुंचने के पूर्व रेल मदद के माध्यम से वाराणसी मंडल के कमर्शियल कंट्रोल द्वारा मंडल वाणिज्य अधीक्षक राजाराम को बताया गया।
राजाराम ने तत्परता दिखाते हुए देवरिया सदर पर तैनात वाणिज्य लिपीक सह टिकट संग्राहक विनय कुमार भारती ने गाड़ी पहुँचने से पहले गर्म दूध की व्यवस्था की और गाड़ी के देवरिया सदर स्टेशन पर यात्री को गर्म दूध पहुंचाया । यात्री ने रेलवे द्वारा मदद की गुहार पर त्वरित कार्यवाही के लिए आभार प्रकट किया और रेल प्रशासन तथा रेल कर्मचारी को इस सेवा के लिए धन्यवाद किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



