रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात: गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक चलेगी Vande Bharat एक्सप्रेस ट्रेन
हाजीपुर-मोतिहारी के लोगों भी मिलेगा फायदा

Vande Bharat Express train। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और तेज़ यात्रा अनुभव को ध्यान में रखते हुए पाटलिपुत्र–गोरखपुर–पाटलिपुत्र के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की जा रही है। यह ट्रेन 22 जून 2025 से नियमित रूप से सप्ताह में छह दिन (शनिवार को छोड़कर) चलाई जाएगी। इससे पहले इसका उद्घाटन समारोह 20 जून को पाटलिपुत्र स्टेशन से किया जाएगा। जिसका उद्घाटन 20 जून, 2025 को पाटलिपुत्र स्टेशन से 11.50 बजे 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया जायेगा।
बिहार के इस रेलवे स्टेशन को मिलेगा विस्तरीय लुक, 7 एकड़ जमीन का अधिग्रहण |
सप्ताह में छह दिन होगा ट्रेन का संचालन
फलस्वरूप 03210 पाटलिपुत्र-गोरखपुर नई वंदे भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 20 जून, 2025 को पाटलिपुत्र से 11.50 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 12.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 15.25 बजे, सगौली से 15.45 बजे, बेतिया से 16.25 बजे, नरकटियागंज से 17.15 बजे, बगहा से 18.15 बजे तथा कप्तानगंज से 20.15 बजे छूटकर गोरखपुर 21.30 बजे पहुँचेगी। इसके पश्चात नियमित रूप से 26502/26501 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचलन 22 जून, 2025 से सप्ताह में छः दिन (शनिवार को छोड़कर) किया जायेगा।
Railway Double Line: रेलवे ट्रैक विस्तार से ट्रेनों को मिली 110KM की गति, यात्रियों को राहत |
नियमित रूप से चलेगी ये वंदे भारत
नियमित रूप से, 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून, 2025 से गोरखपुर से 05.40 बजे प्रस्थान कर कप्तानगंज से 06.26 बजे, बगहा से 07.32 बजे, नरकटियागंज से 08.05 बजे, बेतिया से 08.37 बजे, सगौली से 08.52 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 09.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.55 बजे तथा हाजीपुर से 11.42 बजे छूटकर पाटलिपुत्र 12.45 बजे पहुँचेगी।
Railway Line Project Koderma-Barkakana: अब पटना से रांची की दूरी होगी कम, 3063 करोड़ की लागत से बनेगा 133KM लंबा नया रेलमार्ग |
वापसी यात्रा में, 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 22 जून, 2025 से पाटलिपुत्र से 15.30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 16.10 बजे, मुजफ्फरपुर से 17.05 बजे, बापूधाम मोतिहारी से 18.25 बजे, सगौली से 18.45 बजे, बेतिया से 19.02 बजे, नरकटियागंज से 19.35 बजे, बगहा से 20.04 बजे तथा कप्तानगंज से 21.40 बजे छूटकर गोरखपुर 22.30 बजे पहुँचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 23, 2026छपराछपरा जंक्शन और गौतमस्थान स्टेशन का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
- September 23, 2026क्राइमएक लड़की, दो आशिक और खूनी खेल; छपरा में युवक की हत्या, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
- September 22, 2026क्राइमCrime News: छपरा शहर में मुजफ्फरपुर के युवक की बेरहमी से हत्या, SSP ने की मामले की जांच
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए



