Domino’s के पिज्जा हुए सस्ते!

भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने ही वाला है. वर्ल्ड कप भी शुरू हो चुका है, जिससे त्योहारों की रंगत और बढ़ने वाली है. ऐसे में यदि डोमिनोज़ का पिज्जा आधे प्राइस में मिल जाए तो क्या बात!
पॉपुलर पिज्जा चेन Domino’s ने भारतीय बाजार में अपने लार्ज पिज्जा रेंज की कीमत को लगभग आधा कर दिया है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लार्ज वेजिटेरियन पिज्जा की कीमत 799 रुपये से घटाकर 499 रुपये और नॉन-वेज लार्ज पिज्जा की कीमत 919 रुपये से घटाकर 549 रुपये तक कर दी है. इसी मीडिया रिपोर्ट में कीमत घटाने की वजह भारतीय बाजार में बढ़ रहे कंपीटिशन को बताया गया है. यह रिपोर्ट 4 अक्टूबर को पब्लिश हुई थी. हालांकि, इसके बाद जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि फिलहाल कीमतें घटाई जरूर गई हैं, लेकिन इसका कारण कंपीटिशन नहीं है.
भारत में डोमिनोज़ का काम संभालने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स ने कहा कि कंपनी ने लार्ज पिज्जा की कीमतों को घटाया नहीं है. कंपनी समय-समय पर अपने ग्राहकों को स्पेशल ऑफर देती रहती है. यह कंपनी की सेल्स और प्रोमोशन की एक रणनीति है. इससे पहले कंपनी ने कुछ खास क्रिकेट मैच के दिनों में चुनिंदा लार्ज साइज पिज्जा पर ऑफर दिया था. इसी तरह के ऑफर भविष्य में भी खास मौकों पर दिए जाते रहेंगे.
बता दें कि इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में लिखा गया था कि Domino’s द्वारा पिछले हफ्ते अपने सब्सक्राइबर्स को मैजेस कर जानकारी दी गई है कि लार्ज पिज्जा की कीमत अब कम हो गई है. इसी रिपोर्ट में पुरानी और नई कीमतों के बारे में भी बताया गया था.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



