छपरा
छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन में लगेगा 4 अतिरिक्त बोगी, यात्रियों को होगा फायदा

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त बोगी लगाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को फायदा होगा, उन्हें भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05305/05306 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी में 17 फरवरी,2025 से छपरा से तथा 19 फरवरी,2025 से आनन्द विहार टर्मिनस से साधारण द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04 अतिरिक्त कोच लगाये जायेंगे।
20 आधुनिक एलएचबी कोच लगेगा
फलस्वरूप संशोधित संरचना के अनुसार इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 10, शयनयान श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.आर.डी. का 01 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी/द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान के 04 कोचों सहित कुल 20 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



