Success Stories: छपरा के लोकेश ने Air Force में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर रचा इतिहास
कॉर्पोरेट छोड़ चुनी देशसेवा की राह

छपरा | ज़िद, समर्पण और देशसेवा के जुनून की मिसाल बने छपरा के लोकेश शर्मा ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को हैदराबाद स्थित डुंडीगल एयरफोर्स अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में उन्होंने यह गौरव हासिल किया। एक वर्ष की कठोर ट्रेनिंग के बाद लोकेश अब आधिकारिक रूप से भारतीय वायुसेना का हिस्सा बन गए हैं।
Toll Tax Rule Change: अब मात्र 3 हजार में टोल टैक्स फ्री, मोदी सरकार की नई स्कीम से मिलेगा जबरदस्त फायदा |
कॉर्पोरेट छोड़ चुनी देशसेवा की राह
22 वर्षीय लोकेश की प्रारंभिक शिक्षा छपरा सेंट्रल स्कूल से हुई, इसके बाद वे जमशेदपुर चले गए जहां 2020 से 2023 तक उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उनका चयन दो प्रमुख तकनीकी कंपनियों में हुआ, लेकिन कॉर्पोरेट करियर को ठुकराकर उन्होंने वर्दी पहनने का सपना चुना।
Special Train: थावे जंक्शन से मढौरा-मशरक के रास्ते पटना तक चलेगी स्पेशल ट्रेन |
असफलताओं से नहीं डिगे, AFCAT में मिली सफलता
लोकेश ने 2024 में AFCAT (Air Force Common Admission Test) के जरिए एयरफोर्स में प्रवेश पाया। वाराणसी स्थित 4 एयरफोर्स सिलेक्शन बोर्ड से उन्होंने दूसरी बार में SSB इंटरव्यू पास किया। इसके पहले वे कई बार लिखित परीक्षा में असफल हो चुके थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः सफलता हासिल की।
सोनपुर को मॉल्टी-मॉडल प्लेस के रूप में किया जायेगा विकसित, एयरपोर्ट तक बनेगा 6 लेन सड़क |
सेना से है पारिवारिक रिश्ता
लोकेश के पिता पृथ्वी नाथ शर्मा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और मां गीता देवी गृहिणी हैं। लोकेश बताते हैं कि बचपन से पिता को वर्दी में देखकर ही उन्होंने सेना में जाने का सपना देखा था। आज वह सपना हकीकत बन गया है।
युवाओं के लिए प्रेरणा
लोकेश की कहानी उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो असफलताओं से घबरा जाते हैं। उन्होंने दिखा दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। लोकेश की इस सफलता पर छपरा और पूरे सारण जिले में गर्व और खुशी की लहर है।
उनकी कहानी न केवल देशसेवा की मिसाल है, बल्कि यह भी साबित करती है कि असफलताओं से लड़ते हुए सपनों को कैसे साकार किया जाता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026छपराछपरा के युवा कवि प्रभात ने कविता के जरिए कराया गौरवशाली भारत का परिचय
- August 13, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में फरार अपराधियों की शामत, हत्या के दो और लूट के एक आरोपित गिरफ्तार
- August 13, 2026क्राइमसारण में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, पुलिस ने 3 लड़कियों को मुक्त कराया
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार



