सोनपुर को मॉल्टी-मॉडल प्लेस के रूप में किया जायेगा विकसित, एयरपोर्ट तक बनेगा 6 लेन सड़क
6-लेन सड़कों के लिए कार्य योजना बनेगी

छपरा। सोनपुर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और ठोस कदम बढ़ाया गया है। जिलाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में सोनपुर आयोजना प्राधिकार की अहम बैठक सोनपुर आयोजना कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में सोनपुर आयोजना क्षेत्र के पांचवे चरण के विस्तारीकरण और मल्टी-मॉडल डेवलपमेंट की रूपरेखा पर गहन चर्चा हुई।
सारण का अमनौर अब औद्योगिक हब के रूप में होगा विकसित, 70 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित |
सरकारी जमीन और बुनियादी सुविधाओं का विवरण दो दिन में देने का निर्देश
जिलाधिकारी ने सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, परसा और गड़खा के अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी जमीनों की पूर्ण विवरणी दो दिनों के भीतर उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया। इसी तरह, जलापूर्ति योजना, ट्यूबवेल, चापाकल आदि से संबंधित विवरण कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को, तथा विद्युत आपूर्ति नेटवर्क और डिमांड आपूर्ति से जुड़ी जानकारी कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, छपरा पूर्वी को चयनित कंसल्टेंट को सौंपने को कहा गया।
Airport Development: बिहार के 6 शहरों में एयरपोर्ट का होगा पुनर्विकास, कैबिनेट से मिली मंजूरी |
6-लेन सड़कों के लिए कार्य योजना बनेगी
सोनपुर आयोजना क्षेत्र के सुनियोजित विकास को लेकर जिलाधिकारी ने पथ प्रमंडल, सोनपुर तथा संबंधित अंचलाधिकारियों को आंतरिक सड़कों को कम से कम 6 लेन तक विस्तारित करने हेतु कार्य योजना तैयार करने को कहा। इसके तहत उचित स्थलों की पहचान कर जल्द से जल्द प्रस्ताव देने का निर्देश भी दिया गया।
बिना अनुमति निर्माण पर सख्ती
सभी अनुमंडल एवं अंचल अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि कोई भी निर्माण कार्य बिना अनुमति के नहीं हो, इसके लिए खाली जमीनों पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना स्वीकृति के किसी भी संरचना का निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Railway News: छपरा जंक्शन पर सेकंड इंट्री गेट बनकर तैयार, नया रेलवे प्लेटफार्म भी हुआ तैयार |
मल्टी-मॉडल प्लेस के रूप में होगा विकास
बैठक का प्रमुख बिंदु था — सोनपुर को मल्टी-मॉडल प्लेस के रूप में विकसित करना। जिलाधिकारी ने कंसल्टेंट टीम को निर्देशित किया कि प्रस्तावित पांचवे चरण के अंतर्गत कोचिंग हब, हवाईअड्डा तक 6 या 8 लेन कनेक्टिविटी, गंडक नदी पाथवे, और अन्य बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का प्रस्ताव ड्राफ्ट प्लान में शामिल किया जाए और उसे शीघ्र जिला प्रशासन को सौंपा जाए।
बैठक में प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सोनपुर; उप समाहर्ता (भूमि सुधार); कार्यपालक अभियंता (पथ प्रमंडल), नगर पंचायत सोनपुर के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी (सोनपुर, दिघवारा, दरियापुर, परसा, गड़खा), और चयनित कंसल्टेंट की पूरी टीम मौजूद रही।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 12, 2026क्राइमGangrape In Saran: सारण में खेत में काम करने गयी युवती के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
- July 12, 2026क्राइमSaran Crime News: रिश्तों पर लगा खून का दाग, भाई ने चाकू गोदकर की बहन की हत्या
- July 12, 2026बिहारMukhyamantri Samagra Shahri Vikas Yojana: 1,047 करोड़ की 981 विकास योजनाओं से बदलेगी बिहार के शहरों की तस्वीर, 264 नगर निकायों को मिली बड़ी सौगात
- July 12, 2026बिहारपटना में 292.74 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार, GPO से बाइपास तक सफर होगा आसान



