राजनीति

पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा तोहफा: होली पर 94 विशेष ट्रेनें, 510 फेरों में मिल रही अतिरिक्त सुविधा

64 होली विशेष ट्रेनें 342 फेरों में चलेंगी

Holi Special Train: होली पर्व को लेकर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के मद्देनज़र पूर्वोत्तर रेलवे ने इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में होली विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुल 94 होली विशेष ट्रेनें 510 फेरों में चलाने की व्यवस्था की है, जिससे महानगरों और प्रमुख शहरों की यात्रा अधिक सुगम हो सके।

64 होली विशेष ट्रेनें 342 फेरों में चलेंगी

होली के बाद वापसी करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए 64 होली विशेष ट्रेनें 342 फेरों में पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 30 होली विशेष ट्रेनें 168 फेरों में पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर संचालित की जा रही हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर 94 विशेष ट्रेनें 510 फेरों में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान कर रही हैं।

प्रमुख शहरों के लिए विशेष कनेक्टिविटी

इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को अम्बाला, अमृतसर, चंडीगढ़, कोलकाता (सियालदह), धनबाद, आसनसोल, नई दिल्ली, हैदराबाद, पुणे, मुम्बई, गोंदिया, पुरी, राजकोट, वलसाड, वडोदरा, गुवाहाटी, राँची, श्री गंगानगर, जयपुर, जोधपुर आदि प्रमुख शहरों के लिए सीधी सुविधा मिल रही है।

गोरखपुर से विशेष ट्रेनें (फेरों की संख्या सहित)

  • कोलकाता (सियालदह) – 06 फेरे
  • आसनसोल – 06 फेरे
  • धनबाद – 02 फेरे
  • मुम्बई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस) – 32 फेरे
  • पुणे – 32 फेरे
  • नई दिल्ली – 14 फेरे
  • चंडीगढ़ – 04 फेरे
  • गुवाहाटी (नारंगी) – 12 फेरे
  • राँची – 10 फेरे
  • वडोदरा – 10 फेरे
  • हैदराबाद – 08 फेरे
  • श्री गंगानगर – 10 फेरे
  • जोधपुर – 08 फेरे

अन्य प्रमुख स्टेशनों से संचालन

  • गोमती नगर से जयपुर (खातीपुरा) – 08 फेरे, पुरी (मालतीपाटपुर) – 10 फेरे
  • बढ़नी से अमृतसर – 08 फेरे
  • बनारस से मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस एवं मुम्बई सेंट्रल) – 08-08 फेरे
  • छपरा से गोंदिया – 02 फेरे
  • मऊ से अम्बाला कैंट, जोधपुर, वलसाड, वडोदरा – विभिन्न फेरों में
  • गाजीपुर सिटी से पुणे – 08 फेरे
  • प्रयागराज रामबाग से अयोध्या कैंट – 20 फेरे
  • लालकुआँ से राजकोट, कोलकाता, किशनगंज – विभिन्न फेरों में
  • टनकपुर से अछनेरा – 46 फेरे
  • काठगोदाम से मुम्बई सेंट्रल – 10 फेरे

इन ट्रेनों के संचालन से मार्गवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को भी आवागमन में बड़ी राहत मिल रही है।

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा कार्यक्रम बनाते समय नियमित ट्रेनों के साथ-साथ विशेष ट्रेनों में भी बर्थ उपलब्धता की जांच अवश्य कर लें। ट्रेनों से संबंधित सभी जानकारी यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। होली के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, जिससे त्योहारी सफर अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बन सके।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button