Police Transfer-Posting: सारण के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की तैनाती
सुजीत कुमार बने रिविलगंज के थानेदार

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के द्वारा बड़े पैमाने पर थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है। सारण के 24 थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की गयी है। अंतरजिला तबादला के उपरांत यह पोस्टिंग की गयी है।
इन थानों में नये थानेदारों की हुई पोस्टिंग:
| क्र. | पुलिस पदाधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापन | नव पदस्थापन |
|---|---|---|---|
| 1 | पु0नि0 रंजीत कुमार | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना |
| 2 | पु0नि0 अजय कुमार | साइबर थाना, सारण | थानाध्यक्ष, मढौरा थाना |
| 3 | पु0नि0 प्रमोद कु0 सिंह | प्रभारी ई.आर.एस., एस / जिला नियंत्रण कक्ष / अ नि.को., सारण | थानाध्यक्ष, दरियापुर थाना |
| 4 | पु0अ0नि0 अखिलेश पासवान | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, खैरा थाना |
| 5 | पु0अ0नि0 दिनेश कुमार यादव | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, बनियापुर थाना |
| 6 | पु0अ0नि0 चंदन कुमार राम | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, जलालपुर थाना |
| 7 | पु0अ0नि0 सुरज कुमार शर्मा | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, सहाजीतपुर थाना |
| 8 | पु0अ0नि0 आशिष कुमार | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, मांझी थाना |
| 9 | पु0अ0नि0 जयसिंह यादव | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, जनता बाजार थाना |
| 10 | पु0अ0नि0 हेमंत कुमार | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, अमनौर थाना |
| 11 | पु0अ0नि0 हरेराम कुमार | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना |
| 12 | पु0अ0नि0 पप्पु कुमार | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, मकेर थाना |
| 13 | पु0अ0नि0 धीरज कुमार | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, तरैया थाना |
| 14 | पु0अ0नि0 धीरेंद्र कुमार | पुलिस केन्द्र, सारण | थानाध्यक्ष, पानापुर थाना |
| 15 | पु0अ0नि0 साकेत बिहारी | डी.आई.यू., सारण | थानाध्यक्ष, अवतारनगर थाना |
| 16 | पु0अ0नि0 राहुल कुमार साह | दरियापुर थाना | थानाध्यक्ष, नगरा थाना |
| 17 | पु0अ0नि0 सुजीत कु0-2 | डी.आई.यू., सारण | थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना |
| 18 | पु0अ0नि0 राहुल कुमार श्रीवास्तव | अपर थानाध्यक्ष (अनु.), रिविलगंज थाना | थानाध्यक्ष, रसूलपुर थाना |
| 19 | पु0अ0नि0 कुन्दन कु0-2 | डीसी प्रभारी, सोनपुर थाना | थानाध्यक्ष, दाउदपुर थाना |
| 20 | पु0अ0नि0 सिमरन कुमारी | डीसी प्रभारी, भगवानबाजार थाना | थानाध्यक्ष, गौरा थाना |
| 21 | पु0अ0नि0 विमलेश कुमार सिंह | प्रभारी जिला डाटा सेंटर, सारण | थानाध्यक्ष, हरिहरनाथ थाना |
| 22 | पु0अ0नि0 पूर्णिमा कुमारी | पहलेजा थाना | थानाध्यक्ष, पहलेजा थाना |
| 23 | पु0अ0नि0 प्रीति कुमारी | प्रभारी महिला हेल्प डेस्क एवं डाटा सेंटर, रसूलपुर थाना | थानाध्यक्ष, डेरनी थाना |
| 24 | पु0अ0नि0 ओमप्रकाश | अपर थानाध्यक्ष, भेल्दी थाना | थानाध्यक्ष, परसा थाना |
बेहतर पुलिसिंग और समय पर कार्रवाई
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तबादला एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिसका मकसद कार्यप्रणाली में सुधार और जनता को त्वरित न्याय दिलाना है। नए थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्ती व्यवस्था और जनसंपर्क पर विशेष ध्यान दें।
जनता से सीधा संवाद और सख्त निगरानी
नए थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लें और उसका समाधान समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करें। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, संवेदनशील स्थानों पर चौकसी और रात्रि गश्ती को प्राथमिकता देने को भी कहा गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 6, 2026छपरा में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप वैन, फिर ट्रक ने 4 लोगों को कुचल डाला
छपराMay 5, 2026सारण में सरयू नदी में डूबने से छात्र की मौत, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
बिहारMay 5, 2026अब थानों में महिला हेल्प डेस्क पर सुनी जाएगी बुजुर्गों और ट्रांसजेंडर की समस्याएं
छपराMay 5, 2026बिहार में ‘उम्मीद की सांस’: शिशु मृत्यु दर 26 से घटकर 23 हुआ, बड़ा सुधार







