छपरा

अब सरकारी दफ्तरों का नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, पंचायतों में एक साथ मिलेगा सरकारी समस्याओं का समाधान

सारण में 19 मई से शुरू होंगे "सहयोग शिविर"

छपरा। अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। बिहार सरकार की नई पहल के तहत सारण जिला प्रशासन आपके गांव तक पहुंचेगा। जिले में “सहयोग शिविर” की शुरुआत 19 मई 2025 से होने जा रही है, जहां राजस्व, भूमि, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत तमाम विभागों की शिकायतों का निपटारा एक ही छत के नीचे किया जाएगा। पहले दिन जिले के सभी 20 प्रखंडों की 60 पंचायतों में एक साथ यह शिविर लगेगा।

क्या है सहयोग शिविर?

बिहार सरकार की इस जनहितकारी पहल का मकसद आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इन शिविरों में जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी स्वयं पंचायत में मौजूद रहकर आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करेंगे। शिविर हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे।

बैठक में दिए गए निर्देश

इस पहल को लेकर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने छपरा के प्रेक्षा गृह में सभी विभागों के जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में शिविर के उद्देश्य, प्रक्रिया और पदाधिकारियों के दायित्वों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए गए।

  • शिविर से 30 दिन पूर्व से आवेदन पत्र संकलित करने की व्यवस्था संबंधित BDO करेंगे
  • शिविर से पहले ही प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा
  • शिविर स्थल पर बैठने, पेयजल व अन्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था होगी
  • सभी आवेदनों का विधिवत पंजीकरण अनिवार्य होगा
  • शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिकाधिक लोग लाभ उठा सकें

किन विभागों की समस्याओं का होगा निपटारा?

शिविर में निम्नलिखित विभागों से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा।  राजस्व, भूमि सुधार, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत और जलापूर्ति।

राज्य स्तर से होगी निगरानी

शिविर के प्रभावी संचालन और गहन मॉनिटरिंग के लिए राज्य सरकार ने सारण जिले में तीन वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है। प्रत्येक शिविर स्थल पर जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

19 मई को इन पंचायतों में लगेगा शिविर

प्रखंडपंचायत 1पंचायत 2पंचायत 3
मशरकचांद कुदरियाकर्ण कुदरियाडुमरसन
पानापुरबेलौरसतजोड़ाचकिया
तरैयाचैनपुरपोखरेडातरैया
इसुआपुररामपुर अटौलीलौवाइसुआपुर
बनियापुरलौवा कलामनिकपुराकरही
लहलादपुरदंदासपुरदयालपुरकिसुनपुर लौआर
एकमादेवपुराबलियाबनपुरा
मांझीमुहम्मदपुरभजौना नाचापभलुआ बुजुर्ग
जलालपुरकुमनाभटकेसरीनवादा
रिविलगंजखैरवारमोहब्बत परसाकचनार
छपरा सदरनैनीफकुलीकरिंगा
नगरानगराधुपनगर धोबवलडुमरी
मढ़ौरानरहरपुररामपुररसूलपुर
अमनौरधर्मपुर जाफरबसंतपुरअमनौर कल्याण
मकेरबाघाकोलतारा अमनौरपीर मकेर
परसाशोभेपुरपंचरुखीभेल्दी
दरियापुरपिपारीडीहहरिहरपुरफतेहपुर चैन
गड़खामोतीराजपुरसाधपुरफेरूसा
दिघवाराझौवाहराजीरामपुर आमी
सोनपुरडुमरी बुजुर्गहासिलपुरनयागांव

जिला प्रशासन, सारण ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित सहयोग शिविर में अवश्य पहुंचें और अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करें। यह शिविर सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button