सड़क सुरक्षा हमारे जीवन की सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्त्तव्य: डीएम

छपरा। जनवरी माह को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में मनाने के तहत सारण जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रथ और रैली का आयोजन किया गया, जिसे जिलाधिकारी अमन समीर ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन की सुरक्षा से जुड़ी हुई है, और यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्त्तव्य है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
जागरूकता रथ और रैली में जिले के विभिन्न अधिकारियों सहित स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स और अन्य लोग शामिल हुए। जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक यातायात तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दे रही है।
यह अभियान न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है, बल्कि यह लोगों में यातायात के नियमों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करेगा।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा



