
छपरा। सारण जिले के मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए घर से निकली अनुसूचित जाति की नाबालिग से आधा दर्जन युवकों ने बुधवार की रात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 16 वर्षीय अनूसूचित जाति की नाबालिग मशरक के एक गांव की रहने वाली है और शौच के लिए घर से थोड़ी ही दूरी पर गयी थी कि आधा दर्जन युवकों ने उसे दबोच लिया और उसका मुह कपड़े से बंद कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां से चिकित्सक ने मेडिकल के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया और थाना पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि घटना सामने आई है मामले में जांच पड़ताल की जा रही है वहीं एक को गिरफ्तार किया गया है वहीं अन्य के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। परिजनों ने बताया कि घटनास्थल से एक मोबाइल जो आरोपी का गिरा था उसे पुलिस को सौप दिया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



