छपरा में रिटायर्ड सेना के जवान के छह माह से बन्द पड़े घर से लाखों की चोरी
छपरा । माँझी नगर पंचायत क्षेत्र के रघुनाथ गिरी के मठिया गांव निवासी तथा सेना के रिटायर्ड जवान के बन्द पड़े घर से चोरों द्वारा रहस्यमय ढंग से लाखों का सामान चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गृहस्वामी व सेवा के रिटायर्ड जवान नागेन्द्र गिरी ने इस मामले में माँझी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि घर के प्रवेश द्वार निकास द्वार व सीढ़ी घर तथा लोहे के रॉड से पैक आंगन के मध्य स्थित पांच कमरों का ताला तोड़ कर चोरों ने रहस्यमय ढंग से घर में रखा लाखों का सामान चुरा लिया।
उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी को लेकर सेना की मेजर तथा अपनी पुत्रवधु के कलकत्ता स्थित आवास पर रहते हैं। उनका एक पुत्र बैंक में डी जी एम के पद पर तथा दूसरा पुत्र फाइनेंस मैनेजर के पद पर है। छठ तथा दीपावली पर्व में अपने घर की साफ सफाई के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह वे अपनी पत्नी को लेकर अपने गांव पहुंचे हैं। घर के मुख्य द्वार को खोलकर अंदर प्रवेश करने पर उन्होंने देखा कि पांचों कमरों तथा उसमें रखे आधा दर्जन बक्सा व आलमीरा आदि का ताला टूटा पड़ा है साथ ही घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा है। आलमीरा तथा बक्से रखा सभी कीमती सामान गायब है। कमरों की हालात देख कर उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर गांव के अनेक लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए। बाद में उन्होंने पुलिस को भी चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पाकर माँझी थाने में पदस्थापित एस आई सविता कुमारी ने दलबल के साथ पहुंचकर घटना की सघन जांच पड़ताल की।
जांचोपरांत पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि डुप्लीकेट चाभी द्वारा प्रवेश द्वार का ताला खोलकर ही चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नही वापस जाते समय चोरों ने प्रवेश द्वार का ताला पुनः बंद कर दिया था। हालांकि पड़ोस के लोगों को भनक लगने के भय से प्रवेश द्वार के मुहाने पर स्थित कोठरी में रखे सामान को चोरों ने हाथ भी नही लगाया। गृहस्वामी ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व इसी वर्ष के अप्रैल महीने में वे अपनी पत्नी के साथ अपने घर आये हुए थे। एक सप्ताह बाद वे घर का ताला बंद कर वापस कलकत्ता चले गए। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने जेवर कपड़े बैंक व जमीन के कागजात सिलाई मशीन मोटर बैटरी इन्वर्टर आयरन मिक्सी मशीन व गैस सिलेंडर आदि चोरी होने की बात कही हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



