मेडिकल की पढ़ाई सवंरेगी युवाओं की भविष्य, छपरा में संजीवनी इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल संस्थान का उद्घाटन
छपरा। शहर के श्यामचाक स्थित संजीवनी इंस्टिट्यूट आफ़ पैरामेडिकल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजू प्रसाद व डॉ विशाल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया।

इस बारे मे जानकारी देते हुए डॉ अनिल कुमार ने बताया कि बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग एवं भारत सरकार श्रम रोजगार मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। उन्होंने बताया कि एडमिशन शरू कर दिया गया है। इसमें डीएमएलटी, फर्स्ट ऐड, फ्लेबॉटोमिस्ट, बीसीएन अस्सिटेंट, मेडिकल ड्रेसर, हेल्थ सेनिटैरी, होम हेल्थ एंड, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, डिप्लोमा इन योगा नेचुरोपैथी, ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट, का कोर्स शुरू किया गया है व जो भी स्टूडेंट जो कोर्स करेगा उसको हॉस्पिटल में ट्रेनिग दिया जाएगा। थ्योरी और प्रैक्टिकल एक साथ चलेगा।
संजीवनी इंस्टिट्यूट आफ़ पैरामेडिकल में जो टीचर होगे ओ डाक्टर होगे। इस मौके पर डा संजू प्रसाद ने बताया कि जो छपरा शहर या ग्रामीण क्षेत्र के छात्र है जिनको मेडिकल लाइन में रुचि रखते है और शहर में जाकर नही पढ़ पाते है उन लोगों को संजीवनी इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल संस्थान से सुविधा मिलेगी। छपरा शहर में ही रह कर अब मेडिकल की पढ़ाई कर सकेगे। इस मौके पर डा अनिल कुमार, डा विशाल कुमार, डा संजू प्रसाद, धनंजय कुमार, चिंटू कुमार, धर्मेंद्र यादव, रानी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रणजीत भगत, व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



