JPU Chhapra: छात्र JDU के विश्वविद्यालय अध्यक्ष बने राहुल कुमार यादव
प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी जिम्मेदारी

छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के छात्र राहुल कुमार यादव को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का विश्वविद्यालय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम एवं छात्र जदयू के प्रदेश प्रभारी तथा सारण के एसएलसी डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने संयुक्त रूप से नियुक्ति पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की।
राहुल कुमार यादव लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और विभिन्न मंचों पर छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्हें संगठनात्मक अनुभव के साथ-साथ छात्रों के बीच अच्छी पकड़ के लिए जाना जाता है। उनकी नियुक्ति को लेकर छात्र जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
|
यह नियुक्ति छात्र जदयू को संगठनात्मक रूप से और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026छपरा शहर में नाला निर्माण में लापरवाही पर भड़की MLA छोटी कुमारी, अधिकारियों को लगायी फटकार
करियर – शिक्षाMay 17, 2026JPU Chhapra: जेपीयू में चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन शुरू, 50 हजार सीटों पर होगा दाखिला
क्राइमMay 17, 2026Cbyer Crime: बिहार में साइबर गैंग पर बड़ा वार, 1200 फर्जी बैंक खाते सील
करियर – शिक्षाMay 16, 2026सारण के युवाओं को विदेश में नौकरी का बड़ा मौका, 2 लाख रूपये मिलेगी सैलरी







