सारण DM बोले- EVM की पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए आयोग के स्तर से किया गया फूलप्रूफ व्यवस्था

छपरा। लोकसभा आम चुनाव के निमित्त शनिवार को इवीएम का विखण्डन कार्य शुरू किया गया। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी अमन समीर ने राजनीतिक दलों की उपस्थिति में सदर प्रखंड के निकट अवस्थित इवीएम वेयरहाउस का सील खुलवाया।
उन्होंने बताया कि इवीएम की पारदर्शिता को बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के स्तर पर फूलप्रूफ व्यवस्था की गयी है। अभी तक जिला को उपलब्ध सभी मशीनें डीईओ के लॉगइन में हैं। अर्थात इनका कस्टोडियन मैं हूँ। जैसे ही यह मशीनें विधान सभा वार विखण्डित होकर चुनाव आयोग के विशेष ऐप ईएमएस पर स्कैन होंगी उक्त मशीनें उस विधान सभा में प्रदर्शित होने लगेंगी। इसके साथ ही उन मशीनों के कस्टोडियन संबंधित एआरओ हो जाएंगे।
इस प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद मशीनों को संबंधित विधान सभा के डिस्पैच सेंटर को भिजवा दिए जाएंगे।
डीएम श्री समीर ने बताया कि एक बॉक्स में 10 मशीन रखे गए हैं। परंतु कौन सी मशीन कहां गयी इसको सॉफ्ट वेयर रैंडमाइजेशन के द्वारा तय करता है।उसमें कोई भी काम मैनुअल नहीं होता। न ही इसमें कोई बदलाव किया जा सकता है। इसी प्रकार किस बूथ पर किन मशीनों का सेट जाएगा इसे भी द्वितीय रैंडमाइजेशन में ऐप ही सुनिश्चत करता है। उन्होंने शुक्रवार को रैंडमाइज्ड सूची से कौन सी मशीन किस विधान सभा को अलॉट की गयी है, इसे खोज कर दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ईवीएम मशीन की मशीन यूनिक आईडी पूरे देश में इकलौती है। इसे चुनाव आयोग ईएमएस ऐप द्वारा ट्रैक कर सकता है कि कौन सी विशिष्ट मशीन किस राज्य, जिला, विधान सभा और बूथ पर है।
उन्होंने कहा कि यह सब इवीएम के प्रयोग में पारदर्शिता लाने के लिए किया गया है। उन्होंने कार्य में लगाए गए अधिकारियों और कर्मियों को सूक्ष्मता और संयम के साथ त्रुटि रहित कार्य करने का निदेश दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त सुमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल, डीएमडब्लूओ रवि प्रकाश, डीसीओ हरिशंकर प्रसाद, राजद के उपेंद्र यादव, एलजेपीआर के दीपक कुमार सिंह, भाजपा के सत्या सिंह आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 17, 2026क्राइमChhapra Court News: सारण में 10 साल पुराने मारपीट कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, चार दोषियों को सजा, 5 साल का कारावास
- August 17, 2026छपराPM Surya Ghar Yojna: अब सारण में घर के छतों पर सोलर लगवाने पर मिलेगा 98 हजार रूपये, पीएम सूर्यघर योजना के लिए विशेष कैंप
- August 17, 2026छपराChhapra News: यूपी में सड़क हादसे में सारण के आर्मी के जवान और पिता की मौत, पुलिया से टकराई कार
- August 16, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में हुई रोहित हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा



