छपरा के ABC प्रेपरेट्री आवासीय विद्यालय में 63 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
छपरा। शहर के नेवाजी टोला स्थित एबीसी प्रेपरेट्री आवासीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिक्षा गीत-संगीत नृत्य और आर्ट एंड क्राफ्ट क्राफ्ट तथा संभाषण कला में विद्यालय के कुल 63 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को निदेशक शंभू प्रसाद एवं प्राचार्य रीता देवी के द्वारा मोमेंटो कप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर समर प्रताप, परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर आदित्य कुमार, स्पीच ऑफ द ईयर संप्रित संभ्रांश, ऋषभ कुमार को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया।हमारे विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ कला, संगीत, नृत्य, और संभाषण कला में भी बच्चों को प्रोत्साहित किया जाता है। ये सभी क्षेत्र बच्चों की समग्र विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और उनके व्यक्तित्व को निखारते हैं। आज हम उन 63 छात्रों को सम्मानित कर रहे हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से इस विद्यालय का नाम ऊँचा किया है।
हम सभी को अपने बच्चों की सफलता पर गर्व है और हम चाहते हैं कि वे आगे भी इसी तरह आगे बढ़ते रहें। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, हम उनके शिक्षण और विकास में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इसके साथ एंप्लॉय ऑफ द ईयर एयर रिशु कुमारी को घोषित किया गया और मोमेंटो एवं 11000 का नगद राशि देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। मंच का संचालन वरीय शिक्षक प्रभुनाथ मिश्रा, अनिल उपाध्याय, मुकेश कुमार राय, शीला देवी, रमन पाठक, सुशील कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आशा देवी एवं गनमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



