सारण के नए DDC बने यतेंद्र पाल, 25 IAS अधिकारियों का तबादला

छपरा। बिहार की नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 25 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। भागलपुर समेत कुछ शहरों के सिटी कमिश्नर बदले गए हैं। 11 आईएएस अफसरों का तबादला किया गया है।बुधवार को जारी आईएएस ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार सारण के नगर आयुक्त सुमित कुमार को पश्चिम चंपारण का उपविकास आयुक्त बनाया गया है। इनके साथ ही 14 आईएएस अफसरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 11 अधिकारियों को वर्तमान पद से मुक्त कर पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी और बिहार खेल प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार राज की सेवा वापस गृह विभाग को सौंप दी गई है।
इनका हुआ ट्रांसफर-
छपरा के सिटी कमिश्नर सुमित कुमार को बेतिया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। खगड़िया की उप विकास आयुक्त प्रीति को बतौर भागलपुर सिटी कमिश्नर तैनात किया गया है। मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त नवीन कुमार को गया में उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सासाराम नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल को छपरा का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है।
सारण के DDC का तबादला
इसी तरह, छपरा की उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी को स्थानांतरित करते हुए नवादा का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। दीपक कुमार मिश्रा को नवादा उप विकास आयुक्त से नालंदा का सिटी कमिश्नर तैनात किया गया है। मोतिहारी सदर के अनुमंडल अधिकारी श्रेष्ठ अनुपम को मुजफ्फरपुर का उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक पलासिया को खगड़िया का उप विकास आयुक्त बनाया गया है। बगहा की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपमा सिंह का तबादला आरा कर दिया गया है, जहां वह उप विकास आयुक्त का पदभार देखेंगी।
दानापुर के SDO को भागलपुर DDC बनाया गया
वैशाली जिले के महुआ की अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रिमा अत्री को पूर्णिया का उप विकास आयुक्त नियुक्त किया गया है। दानापुर (पटना) के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह को भागलपुर में उप विकास आयुक्त बनाकर भेजा गया है। सोनपुर (सारण) के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार निशांत विवेक को उप विकास आयुक्त, गोपालगंज तैनात किया गया है। पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर का ट्रांसफर नालंदा कर दिया गया है, जहां वे उप विकास आयुक्त का पद संभालेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 21, 2026क्राइमChhapra Court: दहेज के लिए बहू की हत्या, पति-देवर और सास 7 साल की सजा, 60-60 हजार रूपये जुर्माना
- July 21, 2026बिहारReels Creators: बिहार के इन्फ्लुएंसर्स के लिए सुनहरा मौका! श्रावणी मेले का वीडियो बनाकर जीत सकते हैं 3 लाख रुपये
- July 21, 2026क्राइमChhapra Crime News: वाहन जांच में देशी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ्तार, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त
- July 21, 2026क्राइमCyber Crime: साइबर अपराध के खिलाफ सारण पुलिस की मुहिम, स्कूल-कॉलेजों में छात्रों को पढ़ाया डिजिटल सुरक्षा का पाठ



