अहंकारी हो चुके नीतीश नहीं देते बिहार के विकास को प्राथमिकता: प्रशांत किशोर

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के लिए बिहार का विकास प्राथमिकता नहीं है। वो बिहार के लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा और आम लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचते तक नहीं हैं।
उनकी प्राथमिकता केवल किसी प्रकार से मुख्यमंत्री बने रहना है, चाहे भाजपा के साथ रहना पड़े या फिर RJD के साथ। बिहार की जनता कैसी भी हालत में हो उससे नीतीश कुमार पर कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन किसी प्रकार से मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हीं के पास रहे उन्हें बस इसी बात की चिंता है।
प्रशांत किशोर ने पार्टियों का नाम लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार को पता है कि बिहार में वोट चाहे भाजपा को पड़े, RJD को पड़े या कांग्रेस को लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सिर्फ नीतीश कुमार ही बैठते हैं, इस बात को लेकर नीतीश कुमार के मन में अहंकार आ गया है, ये एक बड़ी परेशानी है।
इससे बिहार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल का जिक्र करते हुए प्रशांत ने कहा कि कोरोना के समय हजारों लोगों की मृत्यु हो गई और हजारों युवा परेशान थे, लेकिन नीतीश कुमार अपने बंगले से भी नहीं निकले।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराApril 20, 2026सारण DM का सख्त अल्टीमेटम: 3 महीने में निपटेंगे सभी लंबित मामले, पंचायतों में लगेगा जन सहयोग कैंप
छपराApril 20, 2026Summer Special Train: छपरा-मशरक के रास्ते गोमतीनगर से कोलकता के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराApril 20, 2026शिक्षकों की समस्याएं लेकर CM दरबार पहुंचे डॉ. राहुल राज, वित्त रहित शिक्षा नीति समाप्त करने की मांग
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये







