छपरा शहर में स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना के तहत खनुआ नाला के निर्माण से मिलेगा वैकल्पिक मार्ग
छपरा। शहर में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए खनुआ नाला परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेशानुसार, इस नाले को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना के तहत खनुआ नाले के निर्माण को दो चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले चरण में 1085 मीटर और दूसरे चरण में 665 मीटर नाले का निर्माण किया जा रहा है। कुल 1750 मीटर में से 1220 मीटर का काम पूरा हो चुका है, जबकि शेष 530 मीटर का कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
शहर को जलजमाव से मिलेगी राहत
इस परियोजना के पूरा होने के बाद छपरा शहर को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी। विशेष रूप से वी.सेमिनरी स्कूल, जिला परिषद के सामने कोर्ट परिसर और पुरानी गुरहट्टी के पीछे तक पानी की निकासी सुचारू होगी। इसके अलावा, तिनकोनिया करीम चौक तक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने 134.97 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत खनुआ नाले का 1450 मीटर भाग जहीर पैलेस से साढा ढाला, मौना चौक और भंगी साह लेन होते हुए तिनकोनिया करीम चौक तक बनाया जाएगा।
नगर निगम और संबंधित एजेंसियां इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में प्रयासरत हैं, जिससे शहरवासियों को जलजमाव की समस्या से राहत मिल सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



