Holi Special Train: होली में मुंबई से यूपी आने वाले के लिए रेलवे ने चलाया स्पेशल ट्रेन
यूपी न्यूज डेस्क। रेलवे प्रशासन द्वारा होली त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 01013/01014 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-बनारस-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी का संचलन छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 13 मार्च, 2025 को तथा बनारस से 15 मार्च, 2025 को 01 फेरे के लिये किया जायेगा।
छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस बनारस तक चलेगी
01013 छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस-बनारस त्यौहार विशेष गाड़ी 13 मार्च,2025 को छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस से 22.30 बजे प्रस्थान कर दादर से 22.47 बजे, ठाणे से 23.20 बजे, कल्याण जं. से 23.50 बजे, दूसरे दिन इगतपुरी से 01.40 बजे, नासिक रोड से 02.25 बजे, मनमाड से 03.20 बजे, जलगांव जं. से 05.23 बजे, भुसावल से 06.00 बजे, खंडवा से 09.05 बजे, इटारसी से 13.15 बजे, जबलपुर से 16.45 बजे, कटनी से 18.00 बजे, सतना से 19.30 बजे, मानिकपुर से 22.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 23.45 बजे, तीसरे दिन वाराणसी जं. से 05.15 बजे छूटकर बनारस 05.30 बजे पहुँचेगी।
बनारस से खुलने का समय जानिए
01014 बनारस-छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस त्यौहार विशेष गाड़ी 15 मार्च, 2025 को बनारस से 08.00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी जं. से 08.15 बजे, प्रयागराज छिवकी से 10.30 बजे, मानिकपुर से 11.50 बजे, सतना से 14.25 बजे, कटनी से 15.35 बजे, जबलपुर से 17.30 बजे, इटारसी से 20.40 बजे, खंडवा से 23.35 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 02.15 बजे, जलगांव जं. से 02.47 बजे, मनमाड से 05.08 बजे, नासिक रोड से 06.00 बजे, इगतपुरी से 07.50 बजे, कल्याण जं. से 11.18 बजे, ठाणे से 11.50 बजे तथा दादर से 13.05 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनस 13.30 बजे पहुँचेगी।
यात्रियों के सुविधा लिए 19 कोच लगा
इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 09 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



