सारण DM की पहल: प्रखंडो में जनसंवाद आयोजित कर लोगों को दी जाएगी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
छपरा। सरकार के निर्देश के आलोक में लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं के क्रियान्वयन के स्थिति की जानकारी आम जनों से प्रतिक्रिया के रूप में फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक विस्तृत करने के संबंध में जनमानस के सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंड में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जनसंवाद कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु समाहरणालय अवस्थित कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजन के निमित्त बनाए गए विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में जानकारी दी गई कि अगले दो माह में निर्धारित तिथि के अनुसार प्रखंड स्तर पर चिन्हित दो अलग-अलग स्थलों पर वे स्वयं आम जनों के साथ जनसंवाद कर सरकार के सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को देंगे एवं उनसे योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करेंगे। जन संवाद कार्यक्रम में डीएम के साथ एसपी एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में जिले के जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं उपलब्धियो की जानकारी आम जनों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दी जाएगी तथा इस संबंध में उनकी प्रतिक्रियाएं प्राप्त करने के साथ-साथ योजनाओं को और अधिक विस्तृत करने के संबंध में उनके सुझाव प्राप्त किए जाएंगे।
सरकार के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों के स्तर से भी जनसंवाद बैठकों का आयोजन हेतु तिथियां का निर्धारण किया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



