छपरा

छपरा में RJD नेता सुनील राय के अपहरण के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार,स्कार्पियो बरामद

छपरा। सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढा निवासी राजद के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सुनील कुमार राय के अपहरण के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि आरजेडी नेता सुनील राय के अपहरण के मामले में मुफस्सिल थाने में कांड संख्या 205/ 23 दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा इस मामले की जांच के लिए एक विशेष दल का गठन किया गया है। एसपी के द्वारा गठित एसआईटी की गहन जांच करते हुए अपहरण की घटना में संलिप्त एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है।

आरजेडी नेता के अपहरण में उपयोग किए गए स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी तथा अपहृत आरजेडी नेता की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।छपरा में मंगलवार की सुबह चार बजे बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता सुनील कुमार राय का अपहरण कर लिया। हथियार और नकाब पहनकर पहुंचे बदमाशों ने इस अपहरण की घटना को अंजाम दिया है। छपरा बाजार समिति के गेट पर उनका मोबाइल क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

वह पूर्व सैनिक भी रहे हैं। एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। सुनील राय जमीन की खरीद बिक्री का भी काम करते है।मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा स्थित उनके आवास से कुछ दूरी पर कार्यालय से अपराधियों ने उनका अपहरण किया। पांच से छह की संख्या में नकाबपोश बदमाश स्कॉर्पियो से पहुंचे हुए थे।

सभी बदमाश उन्हें घसीटते-पीटते हुए ले गए और स्कॉर्पियो में बैठाकर अपने साथ ले गए।बता दें कि सुनील कुमार राय पूर्व में राजद से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सांढा गांव से राजद नेता सुनील राय के अपहरण की खबर जंगल में आग की तरह फैली गई है। घटना की सूचना ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button